Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री

Education Minister Pralhad Joshi row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी ने आरोपों को निराधार बताया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 28, 2026 | 08:39 PM

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Parliament Monsoon Session 2026: मानसून सत्र में मंगलवार को चर्चा के दौरान केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री मोदी के फैसले पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में कई ऐसे लोग थे, जिन्हें चुना जा सकता था, लेकिन पीएम ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बनाया है जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है। राहुल का कहना है कि शिक्षा विभाग जैसे अहम मंत्रालय में ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति गलत संदेश देती है।

प्रधानमंत्री का रवैया बेहद अजीब: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है, उससे ज्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय

कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात

संसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता

क्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की ज़रूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई… pic.twitter.com/ACyNAmsvqI — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह रवैया अजीब है, उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है।

बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर जताई थी खुशी: प्रियंका गांधी

लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को नियुक्त किया है, एक ऐसे व्यक्ति को जिन्होंने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई थी।

#WATCH दिल्ली | लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को नियुक्त किया है, एक ऐसे व्यक्ति को जिन्होंने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई थी…” इस पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री… pic.twitter.com/DsS3ACc5eu — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026

बीजेपी ने की मांफी की मांग

प्रियंका गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह संसद के भीतर चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते। इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। दूसरी बात, ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।

#WATCH कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “प्रियंका जी को अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए था। फैलाई जा रही गलत सूचना के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए। क्या कोई कुछ भी कह सकता है और इससे बच सकता है?…… https://t.co/pLOzQAQKMi pic.twitter.com/vwXfItRa02 — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026

ये भी पढ़ें- क्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब

प्रह्लाद जोशी ने किया पलटवार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहाकि प्रियंका को अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए था। फैलाई जा रही गलत सूचना के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए। क्या कोई कुछ भी कह सकता है और इससे बच सकता है? उन्होंने कहा कि मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

Rahul gandhi priyanka gandhi target pralhad joshi appointment education minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 08:36 PM

Topics:  

  • Monsoon Session
  • Parliament Session
  • Pralhad Joshi
  • Priyanka Gandhi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.