-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Fsl Report On Authenticity Of Audio Clips On Biren Singh Role In Manipur Violence Ready Centre To Sc
BJP के सीएम ने ही भड़काई थी मणिपुर में हिंसा? लीक ऑडियो की FCL रिपोर्ट तैयार, सियासी बवाल तय!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट ने मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में बीरेन सिंह की भूमिका का आरोप लगाने वाली लीक हुई ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर सीएफएसएल से सीलबंद फोरेंसिक रिपोर्ट मांगी थी।

BJP के सीएम ने ही भड़काई थी मणिपुर में हिंसा? लीक ऑडियो की FCL रिपोर्ट तैयार, सियासी बवाल तय!
नई दिल्ली: केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि मणिपुर में जातीय हिंसा के मामले में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की संलिप्तता संबंधी लीक हुई ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार है और इसे शीघ्र ही सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर दिया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पेश वकील की दलीलों का संज्ञान लिया और ‘कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट’ (केओएचयूआर) की याचिका की सुनवाई पांच मई को शुरू हो रहे सप्ताह में किये जाने के लिए स्थगित कर दी।
वकील ने कहा कि ‘केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला’ (सीएफएसएल) की रिपोर्ट सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दाखिल करेंगे और उन्होंने यह कहते हुए स्थगन की मांग की कि विधि अधिकारी मेहता इस समय उपलब्ध नहीं हैं। मणिपुर में बिगड़े हालात और नेतृत्व परिवर्तन की बढ़ती मांगों के बीच सिंह ने नौ फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट
इससे पहले शीर्ष अदालत ने उस लीक हुई ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर सीएफएसएल से सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में सिंह की संलिप्तता का आरोप लगा था। केओएचयूआर की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सिंह की कथित भूमिका की अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की थी। सीजेआई ने कहा था, ‘‘राज्य धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और हम इसे (मामले को) फिलहाल स्थगित रखेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
उन्होंने यह भी कहा था कि वह बाद में देखेंगे कि मामले की सुनवाई शीर्ष अदालत करेगी या उच्च न्यायालय। सॉलिसिटर जनरल ने टिप्पणियों से सहमति जताई थी। भूषण ने ऑडियो लीक की विषय-वस्तु को ‘‘बहुत गंभीर मामला” करार देते हुए कहा था कि सिंह को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि मेइती समूहों को राज्य सरकार के हथियार और गोला-बारूद लूटने की अनुमति दी गई थी।
याचिकाकर्ता का ‘‘विचारधारागत झुकाव”
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि याचिकाकर्ता का ‘‘विचारधारागत झुकाव” है और तीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की एक समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे प्रयास किए गए कि ‘‘हालात खराब” ही रहें। भूषण ने कहा, ‘‘एक सत्यता परीक्षण प्रयोगशाला ने पुष्टि की है कि 93 प्रतिशत तक यह मुख्यमंत्री की आवाज है और सत्यता परीक्षण प्रयोगशालाएं एफएसएल रिपोर्ट की तुलना में कहीं अधिक विश्वसनीय हैं।”
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, विधि अधिकारी ने सत्यता परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए। पिछले साल आठ नवंबर को पूर्व सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केओएचयूआर को लीक हुईं ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता को दर्शाने के लिए सामग्री पेश करने का निर्देश दिया था। भूषण ने कहा था कि वह सीडी प्रारूप में टेप की एक प्रति भी दाखिल करेंगे। भूषण ने आरोप लगाया था कि रिकॉर्ड हुई बातचीत में प्रथम दृष्टया कुकी जो समुदाय के खिलाफ हिंसा में राज्य मशीनरी की मिलीभगत और संलिप्तता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि क्लिप में ‘‘परेशान करने वाली बातचीत” है और सिंह को हिंसा भड़काते और हमलावरों का बचाव करते सुना जा सकता है।
Fsl report on authenticity of audio clips on biren singh role in manipur violence ready centre to sc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














