- Hindi News »
- India »
- Four Bangladeshi Citizens Arrested In Tripura For Illegally Entering India
India-Bangladesh Border: अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश, BSF ने 4 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
India-Bangladesh Border: बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से दो गोमती जिले के नूतन बाजार के निवासी हैं, जबकि अन्य दो बांग्लादेश के खगराचेरी जिले के रहने वाले हैं।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
अगरतला: त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के चार नागरिकों को भारत में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में भारत के पांच नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पांच व्यक्तियों पर बांग्लादेशियों को भारत में दाखिल होने में मदद करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर गोमती जिले के नूतनबाजार क्षेत्र में चटगांव हिल ट्रैक्ट (सीएचटी) के पास एक सुदूर आदिवासी बस्ती धनियाबाड़ी में रविवार शाम को छापेमारी की।इस दौरान उन्होंने चार लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते हुए पाया।
अधिकारियों ने बताया कि जब वे सीमा पार कर रहे थे तो बीएसएफ के जवानों ने चारों को पकड़ लिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से दो गोमती जिले के नूतन बाजार के निवासी हैं, जबकि अन्य दो बांग्लादेश के खगराचेरी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नूतनबाजार के डाइक-8 क्षेत्र में एक अन्य अभियान में बीएसएफ के जवानों ने पांच व्यक्तियों की असामान्य गतिविधियां देखीं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
इससे पहले भी किया जा चुका है गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले भी फरवरी के महीने में अवैध रूप से भारत में घुसने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने पड़ोसी देश की सीमा से लगे मेघालय के पश्चिमी गारो पहाड़ियों में दालमग्रे गांव में जांच के दौरान इन बांग्लादेशियों को एक वैन में यात्रा करते हुए पाया। अधिकारियों ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से 12 मोबाइल हैंडसेट, विभिन्न सिम कार्ड, भारतीय मुद्रा, आधार कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। दो वाहन भी बरामद किए गए। नौ बांग्लादेशियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर घूम रही है। पुलिस ने बताया कि तीन भारतीय सूत्रधारों को भी गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
आज की ताजा खबर 25 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
मुंबई से गिरफ्तार हुए थे 9 बांग्लादेशी
इससे पहले फरवरी में ही मुंबई के घाटकोपर से नौ बांग्लादेशी अप्रवासियों को शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। पुलिस को बांग्लादेशियों के समूह के साथ तीन बच्चे भी मिले। अधिकारियों ने उनके पास से फ़र्जी दस्तावेज़ बरामद किए और उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया।
Four bangladeshi citizens arrested in tripura for illegally entering india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
May 26, 2026 | 10:32 AMनागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
May 26, 2026 | 10:25 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 10:20 AMस्कूल बस संचालकों ने मांगी सरकारी सब्सिडी, सिंगल शिफ्ट सिस्टम लागू करने की अपील
May 26, 2026 | 10:18 AMट्विशा शर्मा केस: सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल कोर्ट में आज सुनवाई
May 26, 2026 | 10:15 AMमुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














