-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Former Team India Player Vinod Kambli Became A Victim Of Online Fraud More Than 1 Lakh Rupees Disappeared From The Bank Account Gets Back Money After Cops Help
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, बैंक अकाउंट से गायब हुए 1 लाख से ज़्यादा रुपये; ऐसे मिले पैसे वापस
- Written By: आसिफ सईद

FILE- PHOTO
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Team India) विनोद कांबली (Cricketer Vinod Kambli) के ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का शिकार हुए हैं। ऑनलाइन फ्रॉड में उनके बैंकिंग कार्ड खाते से 1.14 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 दिसंबर को कई उनके अकाउंट से कई फ़र्ज़ी ट्रांसेक्शन (Fake Transaction) हुए किए गए। जिसके बाद इस मामले में मुंबई (Mumbai) के बांद्रा पुलिस (Bandra Police) और मुंबई साइबर सेल (Cyber Cell) ने जांच शुरू की और एक निजी बैंक की मदद से कांबली के खाते से निकाली गई रकम उनके खाते में वापस करने में कामयाबी मिली है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांबली को एक शख्स ने कॉल कर अपने आप को एक निजी बैंक के एक कार्यकारी बताया और केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहा। कॉल करने वाले ने कांबली से कहा कि, अगर वे केवायसी अपडेट नहीं करते तो उनका कार्ड बंद हो सकता है। कॉल करने वाला जालसाज उन्हें डराने में कामयाब रहा और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उसने केवाईसी अपडेट करने के लिए उसे “एनी डेस्क” ऐप डाउनलोड कर दिया।
Mumbai: An FIR registered at Bandra Police Station, against unidentified person, based on a complaint by former cricketer Vinod Kambli of being duped of Rs 1,13,998 on the pretext of KYC update. (File photo) pic.twitter.com/CsNoQY1cWd — ANI (@ANI) December 10, 2021
कांबली के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने बताया कि, हमें हमारे पैसे वापस कर दिए गए हैं, लेकिन इस तरह के कई मामलों में, ज्यादातर लोग ऐसे स्कैमर और धोखाधड़ी का पता नहीं लगा पाते हैं। मैं साइबर सेल से मिले समर्थन से वास्तव में खुश हूं और इस तरह के अपराधों को रोकने और जागरूकता पैदा करने के लिए आगे की जांच के लिए उनका पूरा समर्थन कर रहा हूं।
बताया जा रहा है कि, कांबली के साथ यह धोखाधड़ी 3 दिसंबर को हुई थी। मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बांद्रा पुलिस की साइबर टीम ने कांबली के खाते से जिन खातों में पैसे जमा किए थे उनका ब्योरा जुटाने के लिए बैंक से ब्योरा मांगा है और कॉलर को ट्रैक करने के लिए कॉल रिकॉर्ड के विवरण की जानकारी एकत्र करने की फिलहाल प्रक्रिया जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले ने कांबली को ऐप डाउनलोड करने के बाद धोखाधड़ी की। कांबली के डिवाइस से छेड़छाड़ की गई थी, ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप इंस्टॉल हुआ और ओटीपी साझा शेयर करने के बाद धोखेबाजों को उनके मोबाइल तक का रिमोट एक्सेस ले लिया था। पुलिस ने कहा कि बैंकों ने चेतावनी दी है कि वे ओटीपी कभी साझा न किया करें और अगर किसी को अगर बैंक से जुड़ी निजी जानकारी मांगने वाली कॉल आती है तो उसे कुछ भी साझा नहीं करना चाहिए।
Former team india player vinod kambli became a victim of online fraud more than 1 lakh rupees disappeared from the bank account gets back money after cops help
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














