Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोहाली हादसे में एक महिला की मौत, अभी भी 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका

मोहाली के सोहाना इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में एक महिला मौत हो गई है वहीं, 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 22, 2024 | 02:36 AM

मोहाली में पांच मंजिला इमारत गिरी फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मोहालीः शनिवार शाम मोहाली में एक बड़ा हादसा हो गया। मोहाली के सोहाना इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मलबे में 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया, जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

#WATCH | Rescue operation by the personnel of the Indian Army and NDRF is underway after a multi-storey under-construction building collapsed in Punjab's Mohali. pic.twitter.com/fl6phdCT5V — ANI (@ANI) December 21, 2024

नींव कमजोर की वजह से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के पास स्थित दूसरी इमारत की बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे इस इमारत की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गई। गिरने वाली इमारत में जिम संचालित हो रहे थे, और घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जताया दुख

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के हादसे का दुखद समाचार मिला है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो, दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें।”

ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ (ਮੁਹਾਲੀ) ‘ਚ ਸੋਹਾਣਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਬਹੁ-ਮੰਜ਼ਿਲਾਂ ਇਮਾਰਤ ਹਾਦਸਾਗ੍ਰਸਤ ਹੋਣ ਦੀ ਦੁਖ਼ਦ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪੂਰਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਹੋਰ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਵਾਲੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਨੇ। ਮੈਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਹਾਂ। ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਇਆ ਹੋਵੇ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 21, 2024

भारतीय सेना और जेसीबी मदद से चल रहा राहत बचाव कार्य

बचाव कार्य में जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, और एनडीआरएफ की टीमों के साथ भारतीय सेना के जवान भी जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Five storey building collapses in mohali one woman dead many people feared trapped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2024 | 02:22 AM

Topics:  

  • Mohali

सम्बंधित ख़बरें

1

Uber से कॉलेज जा रही छात्रा का एक्सीडेंट, घायल छोड़कर भागा ड्राइवर, मां ने कंपनी से पूछा सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.