Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rule Change: 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगे ये पांच बड़े बदलाव, आपकी जेब पर दिखेगा सीधा असर

1 अक्टूबर 2024 से आपके जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर महीने में ये 5 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर से लेकर एचडीएफसी तक के कार्ड शामिल हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ लीजिए इस खबर को अंत तक।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 29, 2024 | 06:19 PM

1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगे ये पांच बड़े बदलाव

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क : खबर लिखने से महज एक दिन बाद सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में आज हम 5 ऐसी बदलाव के बारे में बात करने वाले हैं, जिसका असर सीधे आम जीवन पर पड़ेगा। बता दें कि ये बदलाव 1 अक्टूबर 2024 से होने वाले हैं, तो आइए अक्टूबर महीने में होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं…

LPG के दाम में बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder की कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में आने वाले 1 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजे से ही एलपीजी के नए दाम को जारी किया जा सकता है। बीते कुछ महीने की बात करें तो 19 केजी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, वहीं 14 केजी नॉन कॉमर्शियल यानी की घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में बदलाव दिखते हैं या फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतो में भी कुछ बदलाव किया जाएगा?

1 सितंबर 2024 से राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया था। वहीं कोलकाता में ये 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये, मुंबई में 1605 रुपये से 1644 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये से 1855 रुपये हो गया था। इस बार दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अंदाजा तो आने वाले 1 अक्टूबर को ही लगेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!

इसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

ATF और CNG-PNG के रेट्स में बदलाव

अक्टूबर 2024 की पहली तारीख को ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) और CNG-PNG की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं। पिछले महीने एटीएफ की कीमतों में कमी देखी गई थी, जैसे कि दिल्ली में इसका दाम घटकर 93,480.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया था। इसी तरह, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी दरों में कमी आई थी।

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड्स के लिए नए लायल्टी प्रोग्राम नियम लागू किया हैं। 1 अक्टूबर से, एचडीएफसी के स्मार्टबाय प्लैटफॉर्म पर ऐपल प्रोडक्ट्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन को एक तिमाही में केवल एक प्रोडक्ट तक सीमित कर दिया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाव

सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े नए नियमों के अनुसार, केवल बेटियों के कानूनी अभिभावक ही अकाउंट संचालित कर सकेंगे। यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खाता खोला गया है, तो उसे नेचुरल पैरेंट्स या लीगल गार्जियन को ट्रांसफर करना होगा, अन्यथा खाता बंद किया जा सकता है।

PPF खाते से जुड़े नियम

1 अक्टूबर से PPF खाते से संबंधित तीन नए नियम लागू होंगे। इनमें एक से अधिक खाते रखने वालों पर कार्रवाई होगी और नाबालिगों के अनियमित खातों पर ब्याज का भुगतान तभी तक होगा जब तक वे 18 वर्ष के नहीं हो जाते।

ये भी पढे़ं – दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए तोहफा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ये बड़ा ऐलान

Five big rule change from 1 october 2024 direct impact on your pocket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2024 | 06:19 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.