-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Fir Lodged Against Aap Mla Others For Disrupting Anti Encroachment Campaign
अतिक्रमण रोधी अभियान ‘बाधित’ करने को लेकर आप विधायक, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- Written By: किर्तेश ढोबले

File - Photo
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शाहीन बाग में अतिक्रमण रोधी अभियान में बाधा डालने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज (FIR Registered) की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने खान और उनके समर्थकों के खिलाफ सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण रोधी अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा, ‘‘एसडीएमसी से प्राप्त शिकायत के आधार पर अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 , 353 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कारोबार बंद करा देंगे…’, AAP मंत्री पर गैंगस्टर से धमकी दिलवाने का आरोप, कोर्ट ने DGP को दिया सख्त आदेश
आप विधायक गोपाल इटालिया को शख्स ने मारा जूता, फिर महिला ने जो किया… Video Viral
केजरीवाल को अपनों से ही मिला धोखा! बगावत के खिलाफ एक्शन की तैयारी; गेम बिगाड़ने वाले की जाएगी कुर्सी?
रेप के आरोपी AAP विधायक भागे ऑस्ट्रेलिया, सीएम भगवंत मान के फूफा को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
शाहीन बाग के थाना प्रभारी को दी गई एक शिकायत में एसडीएमसी के सेंट्रल जोन लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर ने कहा है कि शाहीन बाग में मुख्य सड़क पर सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान तय किया गया था और कार्रवाई को अंजाम देने के लिए उसके कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।
शिकायत में कहा गया, ‘‘विधायक (ओखला) अमानतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएमसी के कर्मियों को अतिक्रमण नहीं हटाने दिया। इसके मद्देनजर आपसे अनुरोध है कि लोक सेवकों द्वारा सरकारी कर्तव्यों के निर्वहन में हस्तक्षेप करने के लिए अमानतुल्ला खान और उनके समर्थकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।”
दिल्ली के शाहीन बाग में सोमवार को महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने एसडीएमसी के अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया, क्योंकि भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर भी इलाके में लाए गए थे। निगम की टीम को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। (एजेंसी)
Fir lodged against aap mla others for disrupting anti encroachment campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














