- Hindi News »
- India »
- Fifth Day Of The Monsoon Session Of Parliament Lok Sabha Speaker Called An All Party Meeting
संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन, लोकसभा अध्यक्ष ने की सर्वदलीय बैठक
Parliament Winter Session: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज पर चर्चा के लिए सभी आज शुक्रवार को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में आम सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं।
- Written By: मनोज आर्या

सर्वदलीय बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Parliament Winter Session:आज संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा और विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर करने के लिए दोनों पक्षों के नेताओं से की जा रही अपील लगातार बेअसर साबित हो रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के चंद मिनटों बाद ही स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश को सदन में अव्यवस्था और शोरगुल के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। स्पीकर ओम बिरला सांसदों के व्यवहार को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए चेतावनी भी दे चुके हैं, लेकिन विपक्षी दलों के सांसद अपनी मांग पर अड़े हैं।
लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के कामकाज पर चर्चा के लिए सभी आज शुक्रवार को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में आम सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR का प्रतीकात्मक रूप से विरोध किया। सदस्यों ने SIR को फाड़ दिया और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
लोकसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई
मानसून सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि असहमति जताने का यह तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने सदन में हंगामा कर रहे सदस्यों से उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं का ध्यान रखने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हमारे पीछे 20-20 लाख लोग हैं जो बड़ी अपेक्षाओं से सदन को देखते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि सदन में हमारे मुद्दों, हमारी आकांक्षाओं, हमारी चिंता पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
13 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1952 में शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र, जानिए पुरा इतिहास
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
आयुक्त का निरीक्षण, मानसून से पहले अलर्ट; नागपुर में नदी-नालों की सफाई तेज
आज पटना में उतरेगी महिला ब्रिगेड! सम्राट चौधरी ने बनाया नया प्लान, जनता के बीच विपक्ष को घेरने की तैयारी
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्षी दलों के सदस्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और अन्य मुद्दों पर नारे लगाने लगे। अध्यक्ष बिरला ने कहा कि मैंने हमेशा सदन में यह प्रयास किया है कि सदन चले और विशेष रूप से प्रश्नकाल के समय मेरा हमेशा यह प्रयास रहता है। प्रश्नकाल सदस्यों का समय रहता है और इसमें सरकार की जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि सदन को नियोजित तरीके से बाधित किया जाता है। तख्तियां दिखाई जाती हैं, नारेबाजी की जाती है।
Lok Sabha Speaker Om Birla called a meeting of the leaders of all parties to discuss the functioning of the House. Efforts are on to reach a consensus in the meeting. pic.twitter.com/qoXsaaU3xg — ANI (@ANI) July 25, 2025
ये भी पढ़ें: बिहार के बाद अब पूरे देश में होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को किसी विषय पर चर्चा करनी है तो वे आएं, सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके गतिरोध को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर मुददे पर सरकार से बात करके चर्चा का रास्ता निकाला जा सकता है। लेकिन हम केवल आते ही सदन के अंदर या सदन के बाहर तख्तियां दिखाएं, नारेबाजी करें, यह उचित नहीं। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान केवल उन्हीं सदस्यों को बोलने का अवसर दिया जाता है जिनका प्रश्न सूचीबद्ध है। यह अच्छी परिपाटी, परंपरा रही है। उन्होंने तख्तियां दिखाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति दर्ज कराने का अधिकार है लेकिन यह संसदीय लोकतंत्र की परंपरा और परिपाटी के अनुसार होना चाहिए। असहमति जताने का यह तरीका ठीक नहीं है।
Fifth day of the monsoon session of parliament lok sabha speaker called an all party meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














