-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Farmers Protest Pulse Rate Reaches 42 After 43 Days Of Hunger Strike Jagjit Singh Dallewal
Farmers Protest : 43 दिन के अनशन में 42 पहुंचा पल्स रेट…संकट में जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान, चूक हुई तो…!
- Written By: अभिषेक सिंह
खनौरी बॉर्डर पर 43 दिनों से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक है। उनका पल्स रेट 42 पहुंच चुका है। डल्लेवाल की गंभीर हालत न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि पंजाब प्रशासन लिए भी चिंता का सबब बन गई है...

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: खनौरी बॉर्डर पर 43 दिनों से अनशन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक है। उनका पल्स रेट 42 पहुंच चुका है। डल्लेवाल की नाजुक होती तबीयत न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि पंजाब प्रशासन लिए भी चिंता का सबब बनी हुई है। क्योंकि यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि अगर डल्लेवाल के साथ कुछ अनहोनी होती है तो किसान आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
डॉक्टरों की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार डल्लेवाल के शरीर जर्जर हो चुका है। लीवर के साथ किडनी और फेफड़ों में खराबी आ गई है। अब हालात तो यह बताए जा रहे हैं कि अगर जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन खत्म कर देते हैं तो भी रिकवरी मुश्किल है। वहीं केन्द्र सरकार की तरफ से अभी तक अनशन खत्म कराने की कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सरकार डल्लेवाल को यूं ही मरने देगी?
एमएसपी पर कानून बनाने की मांग
लोकतंत्र में विरोध का सबसे अहिंसक तरीका भूख हड़ताल है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वे 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने की पेशकश की थी, जिसे किसान नेताओं ने ठुकरा दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
सरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
कैंसर के मरीज भी हैं डल्लेवाल
डल्लेवाल की तबीयत हर दिन बिगड़ती जा रही है। 70 वर्षीय किसान नेता कैंसर के मरीज हैं और दवा भी नहीं ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने धरना स्थल पर मेडिकल टीम, एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम और एंबुलेंस तैनात की, लेकिन डल्लेवाल ने मेडिकल सपोर्ट लेने से इनकार कर दिया है। उनकी हालत गंभीर होती जा रही है।
सरकार से वादा पूरा करने की मांग
किसान संगठनों का कहना है कि 2020 के किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने जैसी मांगों पर विचार करने का लिखित आश्वासन दिया था। डल्लेवाल भी वादे को लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती।
कृषि मंत्री ने बातचीत न करने के दिए संकेत
खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनकारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार इस स्थिति को नजरअंदाज कर रही है। हर मंगलवार को किसानों से मिलने वाले कृषि मंत्री ने बयान दिया था कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को देख रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। यह रवैया सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि मीडिया में छपी कई कहानियां आंदोलनकारियों के बीच तैरने लगी हैं।
क्या यह 2020 के अपमान का बदला है?
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 के आंदोलन के दौरान किसान संगठनों ने 11 दौर की वार्ता के बाद अड़ियल रवैया अपनाया और वार्ता विफल रही। 8 दिसंबर 2020 को गृह मंत्री अमित शाह वार्ता के लिए पूसा पहुंचे, लेकिन किसानों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। इससे सरकार की काफी फजीहत हुई। चार साल पुराने अनुभव के कारण केंद्र सरकार सीधे तौर पर बातचीत की पहल नहीं कर रही है।
किसान आंदोलन से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा गया कि सरकार यह बयान क्यों नहीं दे रही है कि वह वास्तविक मांगों पर विचार करेगी और हम किसानों से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में तुषार मेहता ने बताया था कि शायद कोर्ट को इससे जुड़े कारकों की जानकारी नहीं है। केंद्र सरकार को हर किसान की चिंता है।
प्रो. अग्रवाल ने गंगा के लिए दी जान
डल्लेवाल का आमरण अनशन प्रसिद्ध पर्यावरणविद् स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की याद दिला रहा है। जीडी अग्रवाल ने भी गंगा की सफाई के लिए 112 दिनों तक आमरण अनशन करते हुए दम तोड़ दिया था। उन्होंने गंगा में गिर रहे प्रदूषित नालों और पवित्र नदी की सफाई के नाम पर खर्च किए जा रहे अरबों रुपये पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अनशन से पहले प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। 2018 में जीडी अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश में अंतिम सांस ली और उनके साथ ही एक बड़ा आंदोलन खत्म हो गया।
चूक हुई तो उग्र होगा आंदोलन?
खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार सीधे तौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बात करे तो शायद जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल मदद मिल सके। केंद्र सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि भले ही अभी किसान आंदोलन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर तक ही सीमित नजर आ रहा हो, लेकिन एक गलती फिर से बड़े आंदोलन का कारण बन सकती है। खनौरी बॉर्डर पर देश के दूसरे हिस्सों से भी किसान जुटने लगे हैं।
Farmers protest pulse rate reaches 42 after 43 days of hunger strike jagjit singh dallewal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














