Best DM 2026 List: फेम इंडिया ने जारी की देश के 100 सबसे बेस्ट DM की लिस्ट, जानिए कैसे किया गया चयन
Sarvshreshth Jiladhikari 2026 Survey: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने 'सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026' के शुरुआती नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें देश के 100 बेहतरीन जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है।
- Written By: अक्षय साहू
फेम इंडिया ने जारी की देश के 100 सबसे बेस्ट डीएम की लिस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Fame India Best DM 2026 Survey: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ ‘ सर्वेक्षण के प्रारंभिक नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस व्यापक सर्वे में देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के कार्यों का आकलन किया गया। इसके आधार पर करीब 100 जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों को सूची में शामिल किया गया है।
फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वेक्षण के परिणाम घोषित करते हुए कहा कि, भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में जिलाधिकारी की भूमिका बेहद अहम होती है। ये अधिकारी न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता भी रखते हैं। इन अधिकारियों परसरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
सरकारी नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका
जिलाधिकारी देश और राज्य सरकारों द्वारा तैयार की गई नीतियों और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। वे कुशल प्रबंधन, बेहतर रणनीति और संवेदनशील नेतृत्व के जरिए यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते है, ताकि कोई भी नागरिक सरकारी सुविधाओं से वंचित न रह जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
नवभारत विशेष: इटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, अंतरिक्ष, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी में सहयोग
Explainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस
देश के करीब 800 जिलों में से कौन है सबसे दमदार जिलाधिकारी? ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026‘ सर्वे के शुरुआती नतीजे जारी हो चुके हैं। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने अधिकारियों के काम, सूझबूझ और जनसेवा को परखकर यह लिस्ट तैयार की है। इसमें 100 जिलाधिकारियों को जगह दी गई है।
ये लिस्ट… pic.twitter.com/vBEWqh3igV — Prateek Pandey (@Prateek_pandeyy) May 20, 2026
इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए फेम इंडिया ने अपने विशेष अंक ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ के जरिए उन अधिकारियों की उपलब्धियों और कार्यशैली को सामने लाने की कोशिश की है, जिन्होंने प्रशासन, नवाचार और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
एशिया पोस्ट के साथ मिलकर आयोजन
भारत के विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ चयन के लिए फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने संयुक्त रूप से विस्तृत सर्वेक्षण किया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स, प्रशासनिक प्रदर्शन और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन लोकप्रिय और प्रभावशाली जिलाधिकारियों को चुना गया है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाई है।
किस आधार पर किया गया चयन
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किया जा रहा यह सर्वे 10 प्रमुख मानदंडों पर आधारित है, जिनमें शामिल हैं-
- उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता
- प्रभावी गवर्नेंस
- दूरदर्शिता और नवाचार
- जवाबदेह कार्यशैली
- त्वरित निर्णय लेने की क्षमता
- संकट प्रबंधन कौशल
- संवेदनशीलता और गंभीरता
- व्यवहार कुशलता
- जनसंपर्क और संवाद क्षमता
- विकासोन्मुख सोच
यह भी पढ़ें- CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
इस प्रक्रिया के अंतर्गत सभी चयनित अधिकारियों का मूल्यांकन एक विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे के माध्यम से किया गया है, जिसमें उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। प्रत्येक श्रेणी से एक प्रमुख और लोकप्रिय जिलाधिकारी का चयन कर उन्हें फेम इंडिया के विशेष अंक में स्थान दिया जा रहा है। शुरुआती परिणाम में लगभग 100 अधिकारियों को चुना गया है, जिनमें से चुनिंदा जिलाधिकारियों को मैगजीन में स्थान दिया जाएगा।
