नागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश

Nagpur Government Hostels: नागपुर के सरकारी छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती बढ़ी है। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों और एसडीओ को नियमित व आकस्मिक जांच के आदेश दिए हैं।
Strict Action on Food Quality in Nagpur's Government Hostels; No Negligence Will Be Tolerated: District Collector's Directive
नागपुर सरकारी छात्रावास,जिलाधिकारी आदेश,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Government Hostels Food Quality Check: नागपुर सरकारी छात्रावासों में विद्यार्थियों को दिये जाने वाले भोजन की क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने तहसीलदारों व उपविभागीय अधिकारियों को इसकी नियमित व आकस्मिक जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इससे भोजन आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। वे सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी ठेलगोटे, कौशल विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुनंदा बजाज तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक वर्ष जून से शुरू होने वाला है, इसलिए विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच समय पर करायी जाए। विभाग की व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की जानकारी भी संबंधित लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश उन्होंने दिया।

एट्रोसिटी मामलों की तेज करें जांच

एट्र‌ोसिटी के अंतर्गत जिले में जितने भी मामले दर्ज है उनकी तत्परता से जांच कर दोषियों के खिलाक कार्रवाई करने का निर्देश भी उन्होंने पुलिस विभाग को दिया, उन्होंने कहा कि जिन मामलों में अपराध दर्ज है लेकिन चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, उनमें शीघ्र चार्जशीट तैयार किए जाएं।

इसके साथ ही शासन द्वारा पीड़ित परिवारों के पुनर्वास तथा उन्हें मानसिक संबल देने के उद्देश्य से सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करने की जो व्यवस्था की गई है। उसके लिए पात्र पारिसी का उचित सत्यापन करने का निर्देश भी उन्होंने दिया, बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय को दी जाने वाली सरकारी सुचिचाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग प्रमुखों के साथ जल्द ही बैठक कर उनके विभिन्न मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com