-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Eyewitness Pain On Vijay Wadettiwar Statement Regarding Mumbai Terrorist Attacks
‘हमारे घाव पर नमक न छिड़कें’, मुंबई आतंकी हमले को लेकर विजय वडेट्टीवार के बयान पर छलका प्रत्यक्षदर्शी का दर्द
- Written By: शुभम सोनडवले
मुंबई आतंकी हमले के मामले में प्रत्यक्षदर्शी देविका रोटवान ने हेमंत करकरे की शहादत पर बयान देने वाले कांग्रेस नेता विजय वडट्टीवार का नाम लिये बगैर सोमवार को कहा कि किसी को भी इस तरीके से 'घावों पर नमक नहीं छिड़कना' चाहिए।

विजय वडेट्टीवार
मुंबई. मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के मामले में आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ गवाही देने वाली सबसे कम उम्र की प्रत्यक्षदर्शी देविका रोटवान ने महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत पर बयान देने वाले कांग्रेस नेता विजय वडट्टीवार का नाम लिये बगैर सोमवार को कहा कि किसी को भी इस तरीके से ‘घावों पर नमक नहीं छिड़कना’ चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता वडट्टीवार ने दावा किया था कि 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान करकरे की मौत कसाब की गोली से नहीं हुई थी बल्कि वह एक पुलिसकर्मी की गोली का शिकार हुए थे, जो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा हुआ था। कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की थी।
निकम आतंकी हमले के मुकदमे में विशेष लोक अभियोजक रहे थे। देविका ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अगर 26 नवंबर को कसाब ने गोली नहीं चलाई तो किसने चलाई? कोई भी उस आतंकी हमले को कभी नहीं भुला पायेगा। आप हमारे घाव को कुरेद कर उसपर नमक छिड़क रहे हैं। अगर आप राजनीति करना चाहते हैं तो दूसरे विषयों पर करें लेकिन इसपर नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
देविका 26 नवंबर 2008 को अपने पिता नटवरलाल और भाई आकाश के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं थीं कि तभी कसाब और उसके एक साथी ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। देविका के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जिस कारण उन्हें लंबे समय तक बैसाखी के सहारे चलना पड़ा। इतना ही नहीं देविका, कसाब के मुकदमे के दौरान अदालत में गवाही देने वाली सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह बनी और आखिर में आतंकी को फांसी की सजा दी गयी।
उन्होंने कहा, “अगर वह (वडट्टीवार) पाकिस्तान का समर्थन करना चाहते हैं तो भारत में क्या कर रहे हैं?” देविका ने कहा कि निकम के खिलाफ आरोप गलत हैं क्योंकि उस वकील ने ‘देश के लिए बहुत कुछ किया है और कसाब को फांसी पर चढ़ाने में मदद की है।
देविका ने वडट्टीवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मतदान के वक्त इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस नेता को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए देविका ने कहा, “निकम ने न देश से झूठ बोला और न ही धोखा दिया। अगर आपको कसाब के कसीदे पढ़ने हैं तो पाकिस्तान जाइये।” (एजेंसी)
Eyewitness pain on vijay wadettiwar statement regarding mumbai terrorist attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMAgra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PMपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
Jul 08, 2026 | 10:43 PMजबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM













