- Hindi News »
- India »
- Even After The Loss Mcd Again Gave Tender To The Company Aap Leader Durgesh Pathak Said Will Write A Letter To The Lieutenant Governor
नुकसान के बाद भी एमसीडी ने फिर दिया कंपनी को टेंडर’, आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा- उप राज्यपाल को लिखेंगे पत्र
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक और MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शनिवार को एमसीडी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप विधायक ने कहा कि, MCD ने एक कंपनी को पार्किंग चलाने का काम दिया, लेकिन कंपनी ने टैक्स के पैसे नगर निगम को नहीं दिए। इसके बाद MCD ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया। लेकिन उसी कंपनी चलाने वालों ने दूसरी कंपनी बनाई और MCD ने उसे फिर से उसे ही टेंडर दे दिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में गया, कंपनी का लाइसेंस निरस्त किया गया, लेकिन एक ही मालिकों ने अलग अलग कंपनियां बनाकर निगम के पैसे गबन किए।
आप नेता ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगते हुए कहा कि, भाजपा के नेताओं की मिलीभगत के बगैर यह काम नहीं हो सकता है। हम LG को पत्र लिखकर इस मामले ने जांच की अपील करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि, जब से पंजाब में BJP हारी है, पागल हो चुकी है। वे तो दिल्ली में MCD चुनाव से भाग रहे हैं, हिम्मत है तो दिल्ली में MCD के चुनाव कराएं।
भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि, MCD राजकोष को लगभग 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। लेकिन फिर भी पैसा नहीं मिलने के बावजूद BJP एक ही मालिक की कंपनियों को देती रही पार्किंग का टेंडर। कंपनी MCD से टेंडर लेकर जनता से पार्किंग शुल्क के 1.5 करोड़ कमा लिया। लेकिन वह पैसा कभी MCD के पास नहीं पहुंचा। मामला कोर्ट में गया, कोर्ट के आदेश के बावजूद कंपनी ने पैसा नहीं जमा किया तो MCD ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया। क्या भाजपा के बड़े नेताओं की सहमति और मिलीभगत के बगैर इतना बड़ा मामला हो सकता है?
हेट स्पीच को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर आप विधायक ने कहा, यह बिल्कुल सही है, एकदम होना चाहिए। जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी, कुछ नहीं बदलेगा। हेट स्पीच का फैशन चल गया है, जब तक ऐसे लोगों को जेल में नहीं डाला जाएगा, यह चलता रहेगा, सिर्फ़ ऑब्जर्वेशन से कुछ नहीं होगा।
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा के मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन पर पाठक ने कहा कि, दिल्ली में नकारात्मक राजनीति नहीं चलती, समाधान पर बात करना चाहिए, BJP के नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे उस कूड़े के पहाड़ के पास जाकर बैठेंगे, जहां जहरीली गैस और प्रदूषित पानी से लोगों का जीना दूभर है?
Even after the loss mcd again gave tender to the company aap leader durgesh pathak said will write a letter to the lieutenant governor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














