- Hindi News »
- Delhi »
- Cbi Raid At Aap Leader Durgesh Pathak Residence
AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर CBI की Raid, आतिशी और पार्टी नेताओं ने BJP को घेरा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीई (CBI) का छापा पड़ा है। आप नेताओं ने सीबीआई की कार्रवाई को अवैध बताते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कहा है, बीजेपी बेवजह परेशान करने के लिए रेड डलवाती है।

आप नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई का छापा
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर पर CBI ने रेड डाली है। सीबीआई के एक टीम बृहस्पतिवार सुबह ही आप नेता के घर पहुंच गई है। आप के नेताओं ने सीबीआई रेड के खिलाप केंद्र सरकार को जमकर घेरा है। आप नेताओं का कहना है कि दुर्गेश पाठक को गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी देने के साथ ही सरकार ने बेवजह परेशान करने के लिए उनके घर सीबीआई की रेड डलवा दी है।
इन दिनों राजनीतिक पार्टियों के बीच सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) की दहशत सी हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के घर रेड के बाद राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर भी ईडी ने रेड डाली थी। अब आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है।
गुजरात विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हैं दुर्गेश
आप नेता दुर्गेश पाठक को हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 का प्रभारी बनाया गया है। सहप्रभारी बनाने के तुरंत बाद ही सीबीआई के एक्शन से आप नेताओं में गुस्सा फूट पड़ा है। आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा अपने फायदे के लिए सरकारी एजेंसियों का प्रयोग कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई! गुजरात में “आप” ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है! इतने सालों मे भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं — Atishi (@AtishiAAP) April 17, 2025
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का भाजपा पर हमला
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड पर भाजपा को घेरते हुए कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात में आप ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में दुर्गेश पाठक को गुजरात चुनाव का सह प्रभारी बनाते ही सीबीआई रेड डालने पहुंच गई है। यह केंद्र सरकार की पूरी प्लानिंग का हिस्सा है। आप चुनाव में भाजपा चुनौती दे सकती है और यह छापेमारी इनकी बौखलाहट को दिखाती है। ये लो अभी बी नहीं समझे हैं कि हम इनकी धमकियों से डरते नहीं हैं।
आप ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर किया प्रहार
आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड पर अपने ट्विटर हैंडर पर कहा है कि दुर्गेश पाठक को गुजरात चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है तो उनके घर ये लोग सीबीआई की रेड डलवा रहे हैं। ये सब केंद्र की चाल है और वह आप को कमजोर करने के लिए सारा हथकंडा अपनाएगी, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं। गुजरात में भाजपा की हालत खस्ता है और दुर्गेश को चुनाव का चार्ज देने के बाद ये बौखला गए हैं। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज ने भी सीबीआई रेड की निंदा की है।
Cbi raid at aap leader durgesh pathak residence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














