- Hindi News »
- India »
- Epc Fieo Ministry Of Commerce Proposes New By Laws For Election
वाणिज्य मंत्रालय ने EPC, FIEO के चुनाव के लिए रखा नए उपनियमों का प्रस्ताव
- Written By: अक्सा अंसारी

वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce)
नई दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) ने शीर्ष निर्यातकों (Exporters) की संस्था एफआईईओ सहित सभी निर्यात (Export) संवर्धन परिषदों (ईपीसी) के लिए संशोधित चुनाव उपनियमों का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत एक अध्यक्ष दो साल तक पद पर रहेगा और तत्काल अगला चुनाव लड़ने के लिए पात्र नहीं होगा। ईपीसी और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के लिए एसोसिएशन/उपनियमों के संशोधित मॉडल लेखों को इन निकायों द्वारा अपनाया जाना और उनके पदाधिकारियों के चुनाव आयोजित करना आवश्यक है।
एफआईईओ की स्थापना 1965 में देश में निर्यात प्रोत्साहन के एक शीर्ष निकाय के रूप में की गई थी। इन सभी परिषदों और संगठनों को पहले ही इन मॉडल उपनियमों की जानकारी दे दी गई है। यह चुनाव के लिए पात्रता मानदंडों की समीक्षा करने और उन्हें अधिक समावेशी बनाने के लिए मई में मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं।
समिति ने मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा की और प्रबंध समिति तथा अन्य पदों में विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधित्व के बारे में उपयुक्त सिफारिशें कीं। इसके बाद इन निकायों में चुनाव रोक दिए गए थे। अब इन नए संशोधित उपनियमों को अपनाने के बाद सभी परिषद और एफआईईओ, चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। अभी तक चुनाव वर्ष 2015 में बने उपनियमों के तहत होते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
सरकार का बड़ा एक्शन, चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से बैन, जानें भारत ने आखिर क्यों लिया यह कड़ा फैसला
Grapes Export Decline: नासिक अंगूर निर्यात में 35% की भारी गिरावट, बारिश और युद्ध ने तोड़ी किसानों की कमर
खाड़ी तनाव का असर नवी मुंबई पर, ठाणे-बेलापुर इंडस्ट्रियल बेल्ट की आधी फैक्ट्रियां बंद होने की आशंका
मॉडल उपनियमों के अनुसार, एक अध्यक्ष चार साल के अंतराल के बाद ही उसी/किसी अन्य परिषद में उपाध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव लड़ने के लिए पात्र होगा। समिति के उपाध्यक्ष का चयन परिषद द्वारा दो वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें कहा गया कि प्रशासन समिति निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों से बनी होगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ समिति के निर्वाचित सदस्यों की कम से कम एक तिहाई सीट एमएसएमई के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित होंगी।”
मंत्रालय ने इन सभी निकायों के चेयरमैन/अध्यक्ष को भेजे एक संवाद पत्र में कहा कि समीक्षा समिति ने सभी ईपीसी तथा एफआईईओ के साथ कई दौर की आंतरिक चर्चा और हितधारकों के परामर्श के बाद संशोधित उपनियम के साथ अपनी रिपोर्ट वाणिज्य विभाग को सौंप दी। इसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया है। इन 27 पृष्ठ के उपनियमों में चुनाव के लिए पात्रता, सदस्यों के इस्तीफे, परिषद की सदस्यता के लिए अयोग्यता तथा चुनाव आयोजित करने की विधि का प्रस्ताव दिया गया है।
(एजेंसी)
Epc fieo ministry of commerce proposes new by laws for election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PMBhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
May 24, 2026 | 02:33 PMछत्रपति संभाजीनगर में ‘निरामय अभियान’ को प्रभावी बनाने; स्वानंद सोनार का दौरा, कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस
May 24, 2026 | 02:31 PMदिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
May 24, 2026 | 02:26 PMतेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
May 24, 2026 | 02:22 PMनागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
May 24, 2026 | 02:19 PMईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














