-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Easy And Healthy Alternative Of Sugar To Indian Kitchens
Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
- Written By: रीता राय सागर
Natural Sweetener Option: भारत सरकार ने सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में रसोई में नेचुरल स्वीटनर की वापसी हो सकती है। चीनी के इन 6 विकल्पों को अपनाकर आप भी मिठास बनाए रखें।

चीनी के दूसरे विकल्प (सौ. पिंटरेस्ट)
Healthy Sweetener Option: गर्मियों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है, लेकिन भारत सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। भारतीय घरों की रसोई में चीनी की खपत अधिक होती है। चाय, शरबत, लस्सी, मीठी छाछ, चटनी, स्वीटडिश व त्योहारी पकवान में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अधिक सेवन से शुगर, मोटापा व अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, ऐसे में आप हेल्दी ऑप्शन का चुनाव कर सकते है। ये रिफाइंड शुगर के मुकाबले कम प्रोसेस होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे आप बिना किसी ग्लानि के मीठे का स्वाद चख सकते है।
नैचुरल स्वीटनर
गुड़
गुड़ भारतीय किचन में काफी जाना-पहचाना सा है। इसका सोंधा टेस्ट कई रेसिपीज में जान डाल देता है। इसलिए यह भारतीय व्यंजनों, जैसे- शरबत, रोटी, दलिया, हलवा व मिठाई बनाने में उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, गुड़ पाचन में भी मददगार होता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी देता है। गुड़ में आयरन होता है। इसे रोस्टेड चना के साथ खाने से एनीमिया में लाभ मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Lemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
गुड़ (सौ. सोशल मीडिया)
खजूर या डेट सिरप
खजूर या डेट्स में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं और यह नेचुरली मीठा होता है। चीनी की तुलना में खजूर एक बेहतरीन ऑप्शन है। मार्केट में डेट सिरप भी उपलब्ध है। जिसे कई तरह के व्यंजनों में उपयोग में लाया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।
खजूर (सौ. पिंटरेस्ट)
शहद
शहद सबसे पुराने स्वीटनर में से एक है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से मिठास के लिए यह सबसे सेहतमंद विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी भी बहुत ज़्यादा होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए।
शहद (सौ. पिंटरेस्ट)
कोकोनट शुगर
हेल्दी रसोई के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका टेस्ट थोड़ा कैरमल जैसा होता है। इसे चीनी की जगह आराम से उपयोग किया जा सकता है। ज्यादातर इसका उपयोग बेकिंग, कॉफी या चाय में किया जाता है। कोकोनट शुगर नारियल के पेड़ के रस से बनाई जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है यानि यह ब्लड शुगर को धीर-धीरे बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
फ्रूट प्यूरी
फ्रूट प्यूरी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसका इस्तेमाल सभी तरह की डिशेज में नहीं किया जा सकता है। आम, केला, सेव व अंजीर की प्यूरी का इस्तेमाल कई प्रकार के शेक, स्मूदी, पुडिंग या बेकिंग में किया जा सकता है। बच्चों के खाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्टीविया
आमतौर पर स्टीविया का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज या फिर वेटलॉस कर रहे लोग करते हैं। यह एक तरह का नेचुरल और जीरो-कैलोरी स्वीटनर है। यह चीनी से 200 फीसदी अधिक मीठा होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है।
Easy and healthy alternative of sugar to indian kitchens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














