अमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा-2026 को सुचारू बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने 63 अधिकारियों को विभिन्न शिविरों में तैनात किया है। यह यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
अमरनाथ यात्रा 2026 , सुरक्षा अधिकारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Amarnath Yatra Security 2026: जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सरकार ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) में 63 अधिकारियों को अल्पकालिक आधार पर तैनात करने की मंजूरी दी है।
ये अधिकारी यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न शिविरों में शिविर निदेशक और अतिरिक्त शिविर निदेशक के रूप में कार्य करेंगे। सरकार का कहना है कि इन अधिकारियों की तैनाती से यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, आपदा राहत और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की यात्रा
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। 57 दिनों तक चलने वाली इस वार्षिक यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल; कार टच होने पर कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, सूरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
विभिन्न शिविरों में संभालेंगे जिम्मेदारी
प्रतिनियुक्त अधिकारियों में जगदीश सिंह (अतिरिक्त उपायुक्त सांबा), वीरेंद्र कुमार मन्याल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास प्राधिकरण, पटनीटॉप), चंद्र प्रकाश (अतिरिक्त सचिव, जल शक्ति विभाग), अतुल कुमार (अतिरिक्त सचिव, आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग), विकास धर बागाती (अतिरिक्त सचिव, पर्यटन विभाग), विकास आनंद (संयुक्त रजिस्ट्रार), गुरदेव कुमार (संयुक्त निदेशक, विद्यालय शिक्षा, जम्मू),
अखिल सदोत्रा (परियोजना अधिकारी, कठुआ), विकास शर्मा (उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग), विशाल सिंह परिहार (राजस्व अटॉर्नी, संभागीय आयुक्त, जम्मू), मनोज कुमार (परियोजना अधिकारी, वेतन रोजगार, किश्तवाड़), ओम प्रकाश (परियोजना अधिकारी, वेतन रोजगार, उधमपुर), चंद्रकांत भगत (जिला खनिज अधिकारी, किश्तवाड़), डीएमओ (डोडा का अतिरिक्त प्रभार), संजीव कुमार (ब्लॉक विकास अधिकारी, चिराल्ला, डोडा) शामिल हैं।
यात्रा प्रबंधन के लिए प्रशासन ने कसी कमर
सरकारी आदेश में आगे कहा गया है कि नियंत्रण अधिकारी उपर्युक्त अधिकारियों को कार्यमुक्त करेंगे, जिससे वे श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट कर सकें। अधिकारियों की सटीक तैनाती एसएएसबी द्वारा की जाएगी; और ये अधिकारी प्रतिनियुक्ति की अवधि के दौरान अपने-अपने पदों से वेतन प्राप्त करते रहेंगे और यात्रा-2026 की समाप्ति के तुरंत बाद अपने-अपने पदों पर वापस लौट जाएंगे।
