-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Congress Mp Imran Masood Attack On Bjp Ayodhya Ram Mandir Donation Theft
‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
- Written By: मनोज आर्या
Imran Masood Statement: इमरान मसूद ने कहा कि सारी संपत्ति तो बेच दी आपने। अगर ऐसे ही चलता रहा तो देश का आदिवासी, देश का दलित, बैकवर्ड और खासतौर से मुसलमान और अन्य माइनॉरिटी किस हाल में होंगे।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Imran Masood On Ram Mandir Donation Theft: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदे से जुड़े चंदा विवाद, ग्रेट निकोबार आइलैंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से देश के गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में अनियमितताओं के मुद्दे पर इमरान मसूद ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि बात चोरी की है, चंदा चोरी हुआ है और यह एक-दो रुपये की चोरी नहीं है, यह डकैती है। राम की माया राम जाने।
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा ग्रेट निकोबार आइलैंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर भी मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।
कांग्रेस सांसद का बीजेपी पर निशाना
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सारी संपत्ति तो बेच दी आपने। अगर ऐसे ही चलता रहा तो देश का आदिवासी, देश का दलित, बैकवर्ड और खासतौर से मुसलमान और अन्य माइनॉरिटी किस हाल में होंगे। आप तो ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि 90 प्रतिशत लोग गुलामी करें और 10 प्रतिशत लोग राज करें। आप देश को उसी दिशा में ले जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
पार्टी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया
नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और दोबारा परीक्षा के फैसले पर कांग्रेस सांसद ने उम्मीद जताई कि इस बार व्यवस्था बेहतर होगी। हालांकि उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इमरान मसूद ने कहा कि अल्लाह करे कि बेहतर हो। पेपर लीक की वजह से कितने बच्चों ने आत्महत्या कर ली, उनकी मौत की जिम्मेदार यह सरकार है।
यह भी पढ़ें: तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए नीट यूजी एग्जाम पेपर लीक की शिकायत के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। जिसके बाद 21 जून को नीट यूजी का रि-एग्जाम आयोजित किया गया। नीट पेपर लीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कांग्रेस लगातार हमलवार है। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राजस्थान के कोटा में पेपर लीक के मामले पर नीट यूजी के छात्रों से बातचीत की थी।
Congress mp imran masood attack on bjp ayodhya ram mandir donation theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMभंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 09:31 PMनासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 09:26 PMसाउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Jun 21, 2026 | 09:21 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Jun 21, 2026 | 09:21 PMनासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM












