- Hindi News »
- India »
- Encounter Between Security Forces And Terrorists In Kathua Jammu And Kashmir
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने 5 को घेरा
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव सयाल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई।
सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान की लॉन्च किया है। सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मिलकर रणनीतिक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सके।
संयुक्त ऑपरेशन जारी
सूत्रों के मुताबिक, एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च आपरेशन लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी सुरक्षा चूक न होने पाए और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। इलाके के लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है और उन्हें सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है। सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं और मुठभेड़ वाले इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।
Encounter between security forces and terrorists in kathua jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














