-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Election Commission Voter Privacy Rahul Gandhi Cctv Footage Answer
किसी की बहू-बेटी के CCTV वीडियो शेयर करना सही? राहुल गांधी के आरोपों पर EC चीफ की कड़ी प्रतिक्रिया
- Written By: सौरभ शर्मा
CEC ज्ञानेश कुमार ने हाल ही की गई प्रसे कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के तमाम आरोपों का जवाब देते हुए CCTV फुटेज जारी करने की बात पर भी कहा कि आयोग किसी भी बहन-बेटी की निजता का उल्लंघन नहीं करेगा।

वोट चोरी के आरोपो पर चुनाव आोयग की प्रेस वार्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की तरफ से रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार में हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जवाब दिए। बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों व CCTV फुटेज मांगने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में मतदाताओं की निजता भंग नहीं की जाएगी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राहुल गांधी पर हमला करते हुए वोट चोरी के आरोप को निराधार बताया। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जब सात करोड़ से ज्यादा बिहार के वोटर आयोग के साथ हैं, तो लोकतंत्र की नींव हिलाने की कोई कोशिश असर नहीं करेगी।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से सबके लिए दरवाजे खुले हैं। बिहार में हो रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “हमने कुछ दिन पहले देखा कि कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के मीडिया के सामने पेश की गईं। उन पर आरोप लगाए गए, उनका इस्तेमाल किया गया। क्या चुनाव आयोग को किसी भी मतदाता, चाहे वह उनकी मां हो, बहू हो, बेटी हो, का सीसीटीवी वीडियो साझा करना चाहिए? जिनके नाम मतदाता सूची में हैं, वे ही अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट डालते हैं। उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी पक्ष अगर वोट डुप्लीकेशन या धांधली का आरोप लगाए, तो सबूत के साथ आए, बिना प्रमाण के जनता को गुमराह ना करे।
#WATCH | दिल्ली: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “हमने कुछ दिन पहले देखा कि कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के मीडिया के सामने पेश की गईं। उन पर आरोप लगाए गए, उनका इस्तेमाल किया गया। क्या चुनाव आयोग को किसी भी मतदाता, चाहे वह उनकी मां हो, बहू हो, बेटी… pic.twitter.com/hRm6ueo8CG — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
चुनावी निजता और सार्वजनिक जिम्मेदारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोट चोरी के आरोपों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारतीय नागरिक ही वोट बना सकते हैं, किसी भी फर्जी नाम के वोटर को SIR में जांचने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि बिना ठोस सबूत के किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, 10 लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट, उम्मीदवारों के 20 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट काम करते हैं एजेंट्स, पोलिंग स्टाफ की संख्या पर ज़ोर देते हुए बताया कि एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत छिपकर कोई वोट नहीं चुरा सकता।
यह भी पढ़ें: ‘संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग…’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
राजनीतिक विवाद और EC की ताकत
चुनाव आयोग ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया विश्वसनीय और पारदर्शी है। आयोग के अनुसार, अगर कोई वोटर दो बार वोट डालने का आरोप लगाता है, तो उसे हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। चुनाव आयोग चुनाव कर्मचारियों, बूथ एजेंट, पोलिंग एजेंट व मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि आयोग निडर और निष्पक्ष है, सभी धर्म, वर्ग, आयु और लिंग के मतदाताओं की इज्जत करता है।
Election commission voter privacy rahul gandhi cctv footage answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Jul 08, 2026 | 03:02 PMMP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
Jul 08, 2026 | 03:02 PMदादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Jul 08, 2026 | 02:56 PMनागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
Jul 08, 2026 | 02:54 PMचंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
Jul 08, 2026 | 02:47 PMShare Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 08, 2026 | 02:47 PMIND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














