ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
Eid-ul-Adha 2026 Greetings: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू, फोटो- IANS
PM Modi Wishes Bakrid: देश के कई दिग्गज नेताओं ने इस पर्व पर समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया है। यूपी से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बकरीद पर सभी मुस्लिम धर्म के लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में इस त्योहार को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता और विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देशवासियों से समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- ‘भाईचारे और खुशियों की कामना’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देश को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह अवसर समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और अधिक गहरा करे। प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की।
सम्बंधित ख़बरें
Bakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Kharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health. — Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
केरल के मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बकरीद को त्याग और निस्वार्थ भक्ति का शाश्वत संदेश देने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव की आध्यात्मिक रोशनी हमें हर चुनौती का सामना साहस और आशा के साथ करने की शक्ति प्रदान करेगी।
यूपी की राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी बकरीद पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि ईद-उल-अजहा पर्व का मर्म त्याग तथा सेवा की भावना है। यह पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि ईद-उल-अजहा पर्व का मर्म त्याग तथा सेवा की भावना है। यह पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। pic.twitter.com/m9hwCJGOn1 — Governor of Uttar Pradesh (@GovernorofUp) May 28, 2026
यह भी पढ़ें: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अखिलेश यादव और मायावती का संदेश
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय मुस्लिम धर्म के लोगों को दिली मुबारकबाद देते हुए समस्त देशवासियों के खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी त्योहार शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने चाहिए ताकि देश के संसाधनों का उपयोग विकास और तरक्की में हो सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों के ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के शासन मॉडल का भी जिक्र किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई दी। अखिलेश यादव ने ये पोस्ट किया-
