Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’

Cockroach Janata Party Delhi: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मिला सपा का साथ। सांसद प्रिया सरोज बोलीं- मैं छात्रों का दर्द समझती हूं और संसद में भी देश के युवाओं के हक के लिए मजबूती से आवाज उठाऊंगी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 15, 2026 | 11:37 AM

सपा सांसद प्रिया सरोज पहुंची CJP के प्रोटेस्ट में (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samajwadi Party MP Priya Saroj Joins CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध-प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। देश के फ्लॉप एजुकेशन सिस्टम, लगातार हो रहे पेपर लीक और रद्द होती भर्तियों के खिलाफ युवाओं का यह गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है।

प्रदर्शनकारी नीट (NEET-UG) घोटाले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
इस आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली, जब उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं। उन्होंने मंच से न केवल छात्रों की मांगों का समर्थन किया, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार पर भी तीखे सवाल दागे।

“सांसद नहीं, एक युवा के रूप में आपके साथ खड़ी हूं”

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रिया सरोज ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “डरना नहीं, रुकना नहीं, संघर्ष करते रहना और संघर्ष करते हुए आप बहुत आगे पहुंच जाएंगे। आज मैं आपके बीच में एक सांसद के रूप में नहीं, बल्कि एक युवा के रूप में खड़ी हूं और मैं सदन (संसद) में भी आपकी आवाज उठाऊंगी।”

सम्बंधित ख़बरें

UP Politics: यूपी को बंगाल बनाना चाहती है सपा, जातीय हिंसा का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

2012 में यूपी को बना दिया था पश्चिम बंगाल, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, ममता बनर्जी ने फोन पर की बात, CJP आंदोलन को दिया समर्थन

पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार

उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, “सांसद बनने से पहले मैं भी एक छात्र थी, इसलिए मैं छात्रों की पीड़ा और दर्द को अच्छी तरह समझती हूं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका निजी फैसला है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका और समाजवादी पार्टी दोनों का संयुक्त फैसला है, क्योंकि सपा हमेशा युवाओं के हक की लड़ाई लड़ती है।

25 दिनों से सरकार की चुप्पी पर सवाल

सपा सांसद ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि पिछले 25 दिनों से सरकार का कोई भी प्रतिनिधि यहां प्रदर्शनकारियों से मिलने क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि कोई सरकार अपनी गलतियां मानने से कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होती है। जवाबदेही ही लोकतंत्र की असली ताकत है। सरोज ने यह भी एलान किया कि पूरा युवा वर्ग इस प्रोटेस्ट के साथ है और वे लोग 20 जुलाई को सबके साथ संसद घेराव या आगे की रणनीति के लिए जाएंगे।

अखिलेश यादव ने जताया प्रदर्शन पर समर्थन

इस आंदोलन का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में पिछले 16 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
इधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर वांगचुक के आंदोलन को खुला समर्थन दिया है। अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने सोनम वांगचुक से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और देशहित में उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह देश और दुनिया का मीडिया सोनम वांगचुक को लेकर चिंतित है, उससे वैश्विक स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि खंडित हो रही है।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!

सोशल मीडिया पर ‘CJP’ का दबदबा’

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के चीफ अभजीत दिपके के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर देश भर से समर्थन मिल रहा है। जंतर-मंतर पर न केवल युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों छात्र डिजिटल माध्यमों से इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

Priya saroj jantar mantar protest cockroach janata party neet leak

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 11:37 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Cockroach Janta Party
  • Priya Saroj
  • Sonam Wangchuck

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.