पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा, 20 गाड़ियों से पहुंची ED की भारी भरकम टीम, जानें क्या है पूरा मामला
ED Raid in Punjab: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है।
- Written By: अमन मौर्या
संजीव अरोड़ा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjeev Arora ED Raid: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारी लगभग 20 गाड़ियों में मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईए और स्पेशल फोर्स के करीब तीन दर्जन जवानों को भी तैनात किया गया। सुबह 7:25 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जो कई घंटों तक जारी रहा। जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, एईएमए उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है।
देश में मौजूद नहीं संजीव अरोड़ा
एजेंसी ने केवल चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की। जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ कार्यालय भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के समय संजीव अरोड़ा देश में मौजूद नहीं थे। वे आधिकारिक दौरे पर नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम गए हुए हैं, जहां इनवेस्ट पंजाब कार्यक्रम के तहत उद्योगपतियों से मुलाकात कर राज्य में निवेश आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।
औरंगजेब भी हमें झुका नहीं सका
ईडी की कार्रवाई को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, आज फिर से भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में ये तीसरी बार उनके घर भाजपा की ईडी आई है और पिछले एक महीने में दूसरी बार फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब की AAP सरकार को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
Saurabh Sharma RTO Case: लोकायुत्क की गलती से मिली सौरव शर्मा को जमानत ED की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
पंजाब में डबल धमाके से मची दहशत, दहला आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर, कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
आज फिरसे BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में ये तीसरी बार उनके घर BJP की ED आई है। और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है औरंगजेब भी नहीं झुका सका था। ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 9, 2026
मैं मोदी को बताना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी हमें नहीं झुका सका था। ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके, तो मोदी के इन हथकंडों के सामने पंजाब कभी नहीं झुकेगा। ईडी-भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा।
आ गई भाजपा की सुपारी किलर ईडी
ईडी की कार्रवाई पर आप सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा भाजपा का सुपारी किलर ईडी आज फिर पंजाब पहुंच गया है। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे।
फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा।
पंजाब की @BhagwantMann सरकार को… — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 9, 2026
दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जायेंगे। फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए, पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे, मोदी जी?
ये भी पढ़ें- DMK-AIADMK के किलों में सेंध! सरकारी ड्राइवर-कंडक्टरों ने थामा विजय का हाथ, तमिलनाडु में बड़े उलटफेर के संकेत
संविधान में भरोसा
पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने एक बार फिर से पंजाब में ईडी को भेजा है, इसमें कोई नई बात नहीं है, जहां भी चुनाव होता है, वहां भाजपा के लोग 6-7 महीने पहले से ही इस तरह का काम करने लगते हैं, जिससे वो लोगों को परेशान कर सकें। हमारे नेताओं को धमकाया जा रहा है, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। हम लोग संविधान में विश्वास रखते है, ये लोग एसआईआर के जरिए भी लोगों का नाम काटकर वोट लूटने की कोशिश कर रहे हैं।
