Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Saurabh Sharma RTO Case: लोकायुत्क की गलती से मिली सौरव शर्मा को जमानत ED की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Saurabh Sharma 108 Crore Property: RTO के पूर्व आरक्षक और धनकुबैर सौरभ शर्मा केस को लेकर ईडी की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की गलती से आरोपी को डिफाल्ट जमानत मिली थी।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 08, 2026 | 10:57 AM

ED की सालाना रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सोर्स: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

ED Annual Report 2024-25: भोपाल में RTO के पूर्व आरक्षक Saurabh Sharma की काली कमाई के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है । प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में खुलासा किया कि, लोकायुक्त पुलिस ने समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिसके चलते आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिली थी।

ED की सालाना लीगल रिपोर्ट में उल्लेख किया कि, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के बावजूद समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण सौरभ शर्मा को 1 अप्रैल को डिफॉल्ट जमानत मिली थी। हालांकि, ED की सख्त जांच के चलते वो जेल से बाहर नहीं आ सका। बाद में हाईकोर्ट ने भी ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दायर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

ED की वजह से अभी भी हिरासत में है सौरभ शर्मा

रिपोर्ट के अनुसार सौरभ शर्मा ने भोपाल स्थित ईडी कार्यालय द्वारा वर्ष 2024 में दर्ज ईसीआईआर के संबंध में बीएनएसएस की धारा 483 तथा पीएमएलए 2002 की धारा 3 और 4 के तहत नियमित जमानत के लिए आवेदन किया था। वह 10 फरवरी 2025 से हिरासत में है।, सौरभ शर्मा ने भोपाल स्थित ईडी कार्यालय में साल 2024 में दर्ज ईसीआईआर के संबंध में बीएनएसएस की धारा 483 और पीएमएलए 2002 की धारा 3 और 4 के तहत नियमित जमानत के लिए आवेदन किया था। वो 10 फरवरी 2025 से हिरासत में है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhopal Fake Currency News: भोपाल में नकली नोट के साथ पकड़ाया डॉक्टर, आरोपी सैफुल इस्लाम बंगाल का रहने वाला

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA

Bhopal: 73 करोड़ में बना निगम मुख्यालय, लेकिन बिल्डिंग में नहीं है मीटिंग हॉल, अब परिसर में ही बनाने पर विचार

मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में गंदगी के बीच बना रहे थे कुल्फी, खाद्य विभाग ने किया सील

ईडी के खुलासे ने जांच प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल

ED के इस खुलासे ने न सिर्फ मामले की जांच पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ये संकेत भी दिये हैं कि, समयबद्ध कार्रवाई में चूक किस तरह आरोपियों को कानूनी राहत दिला सकती है।

ED की रिपोर्ट में 108 करोड़ की आय है सौरभ की

अपनी वार्षिक लीगल रिपोर्ट में ईडी ने कहा है कि जमानत के लिए आवेदन करने वाले सौरभ शर्मा ने शैल कंपनियों, असुरक्षित ऋणों और वित्तीय लेनदेन का उपयोग करके लगभग ₹ 108 करोड़ की अपराधिक आय अर्जित की है। साथ ही इनकम के सोर्स छिपाकर पैसे इधर-उधर किए हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास, पिछले 80 दिनों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम; इन मुद्दों पर खास फोकस

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त पुलिस ने 17 दिसम्बर 2024 को आरटीओ के पूर्व आरक्षक शर्मा के अरेरा कालोनी स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए नकद और अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद 18 और 19 दिसंबर की दरम्यानी रात राजधानी के मेंडोरी इलाके में एक इनोवा कार में 51.8 किलो गोल्ड और 11 करोड़ रुपए कैश मिला था।

 

Ed report saurabh sharma rto corruption case lokayukta bail lapse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • ED
  • Lokayukta
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • RTO officer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.