Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल में पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास पर छापेमारी, बेटी के घर समेत 10 ठिकानों पर ED ने दी दस्तक

Veena Vijayan Exalogic CMRL Monthly Pay Off Case: केरल में ईडी ने CMRL मामले में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के आवास सहित 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। मामले में बेटी वेणा विजयन पर भी शिकंजा।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 27, 2026 | 10:12 AM

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ED Raid Kerala Former CM Pinarayi Vijayan House: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता पिनाराई विजयन के आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर हुई। यह छापेमारी सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मासिक भुगतान मामले में चल रही जांच के सिलसिले में हुई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले में केरल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है।

बेटी वीणा से पहले भी हो चुकी है पूछताछ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस वक्त दस जगहों पर इस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। ईडी पहले ही पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन का बयान दर्ज कर चुकी है। उनकी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस इस विवाद के केंद्र में है। हालांकि अब तक पिनाराई विजयन से पूछताछ नहीं हुई है लेकिन संकेत हैं कि जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी उनका बयान भी दर्ज कर सकती है।

एक साथ 10 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की यह कार्रवाई बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुई। इससे एक दिन पहले ही केरल हाईकोर्ट ने ईडी को सीएमआरएल और एक्सालॉजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन की जांच जारी रखने की अनुमति दी थी। ईडी की टीमों ने केरल में एक साथ 10 जगहों पर छापेमारी की। इनमें तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन के पास स्थित पिनाराई विजयन का किराये का घर भी शामिल है, जहां वीणा विजयन भी रहती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी

कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम

36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी

#WATCH तिरुवनंतपुरम: प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर तलाशी ले रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है। pic.twitter.com/O3rF9mnisM — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026

सीएमआरएल के दफ्तर और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों में भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि जांचकर्ता डिजिटल उपकरणों, वित्तीय दस्तावेजों और कथित मासिक भुगतान से जुड़े लेनदेन रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

दामाद को भी बनाया आरोपी

ईडी ने मामले में पूर्व सीएम के दामाद को भी आरोपी बनाया है। बेयपोर से माकपा विधायक पीए मोहम्मद रियास के घर पहुंचकर ई़़डी ने पूछताछ की। वह वीणा विजयन के पति हैं। उन पर एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को खनन कंपनी सीएमआरएल से बिना कोई वैध सेवा दिए भारी रकम मिलने का आरोप है।

इससे पहले गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय की रिपोर्ट और आयकर विभाग की कार्यवाही में भी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की ओर इशारा किया गया था, जिन्हें मासिक रिटेनर बताया गया।

हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

केरल हाई कोर्ट ने एक दिन पहले मंगलवार को सीएमआरएल और उसके अधिकारियों द्वारा ईडी जांच रद्द करने की मांग की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने टिप्पणी की थी कि पहली नजर में मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत दिखाई देते हैं और एजेंसी की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बुधवार की छापेमारी और पूछताछ का रास्ता साफ हो गया।

ये भी पढ़ें- बंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी

केरल में राजनीतिक हलचल तेज

केरल में हाल के वर्षों में किसी वरिष्ठ माकपा नेता के खिलाफ यह सबसे बड़ी जांचों में से एक है। वाम मोर्चा इस मामले को लगातार राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताता रहा है। अब ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के घर पर छापेमारी से केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कई अहम लोगों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है।

Ed raid kerala cmrl case pinarayi vijayan veena vijayan exalogic solutions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 09:21 AM

Topics:  

  • ED
  • Kerala
  • Latest News
  • Money Laundering Cases

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.