Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केजरीवाल-हेमंत सोरेन को अरेस्ट करने वाले ED अफसर का अचानक इस्तीफा, जानें वजह

ED Officer Kapil Raj Resignation: देश के दो मौजूदा मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तेजतर्रार अधिकारी कपिल राज ने अचानक 16 वर्षों की सरकारी सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 19, 2025 | 07:56 AM

केजरीवाल-हेमंत सोरेन, ED अधिकारी कपिल राज

Follow Us
Close
Follow Us:

ED Officer Kapil Raj Resignation: देश के दो मौजूदा मुख्यमंत्रियों को अरेस्ट करने जैसी हाई-प्रोफाइल कार्रवाई की निगरानी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तेजतर्रार अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। ईडी अधिकारी कपिल राज ने अचानक 16 सालों की सरकारी सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने न सिर्फ संवेदनशील राजनीतिक मामलों की जांच का नेतृत्व किया, बल्कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग जैसे जटिल मामलों में एजेंसी की रणनीति को भी दिशा दिखाई।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कपिल के इस्तीफे को मंज़ूर कर लिया गया है। जो 17 जुलाई से प्रभावी है। कपिल राज का ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब भ्रष्टाचार और सत्ता में पारदर्शिता को लेकर पूरे देश में बहस चल रही है।

क्यों छोड़ा पद?

2009 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी रह चुके कपिल राज 45 वर्ष के हैं। उनके करीबियों के मुताबिक, उन्होंने निजी कारणों की वजह से सेवा से त्यागपत्र दिया है, वहीं उनकी सेवानिवृत्ति में अभी करीब 15 साल शेष थे। राज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में करीब आठ साल तक सेवाएं दीं और हाल ही में एजेंसी में अपना डेपुटेशन कार्यकाल पूरा किया। इस्तीफे से पहले वो दिल्ली स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस विंग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

सम्बंधित ख़बरें

85 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा गिरफ्तार

ED का डबल एक्शन: टीना अंबानी को समन, भाजपा नेता की 70 करोड़ की संपत्ति की सीज, जानें पूरा मामला

नितिन नबीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, दिल्ली में अब इस बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

इससे से बढ़ेगी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने वाली है…अरविंद केजरीवाल ने बजट 2026 को बताया जनता विरोधी

दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी के गवाह रहे कपिल

बता दें कि जनवरी 2024 में कपिल राज ने कथित जमीन घोटाले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हुई गिरफ्तारी की निगरानी की थी। रेस्ट से ठीक पहले सोरेन ने रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान कपिल राज भी वहां पर मौजूद थे और मीटिंग के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया था।

इसके कुछ ही महीने बाद, मार्च 2024 में, दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर ED की रेड के दौरान भी कपिल राज उपस्थित थे। सके बाद 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त राज मौके पर मौजूद थे और गिरफ्तारी मेमो तैयार करने तथा उसे सौंपने की निगरानी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Weather Update: कई राज्यों में मचेगा हाहाकार! IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय में कपिल राज को राजनीतिक रूप से संवेदनशील, जटिल तथा हाई-प्रोफाइल मामलों के जांच विशेषज्ञ के रुप में जाना जाता था।

Ed officer kapil raj suddenly resign who arrested arvind kejriwal and hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 07:55 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Enforcement Directorate
  • Hemant Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.