Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई

Shantanu Sinha: बंगाल में सरकार बदलते जांच एजेंस‍ियां एक्‍शन मोड में आ गई हैं। सोना पप्पू सिंडिकेट केस में ईडी ने गुरुवार शाम कोलकाता पुल‍िस के डीसीपी शांतनु सिन्हा घोष को अरेस्‍ट कर ल‍िया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 14, 2026 | 11:07 PM

DCP शांतनु सिन्हा (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Kolkata ED Arrest Shantanu Sinha: कोलकाता के सोना पप्पू मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा घोष को अरेस्ट किया है। ईडी की तरफ से बताया गया कि शांतनु सिन्हा को कई बार समन जारी किए गए थे। फिर बी वह लगातार पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।

बता दें कि सोना पप्पू केस कोलकाता में जमीन हड़पने, जबरन वसूली और रियल एस्टेट से जुड़े बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा है। सोना पप्पू का असली नाम बिश्वजीत पोद्दार है, जो की कोलकाता का एक कुख्यात अपराधी बताया जाता है। सोना पप्पू पर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट सहित 15 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल वो फरार चल रहा है।

सिंडिकेट का होगा खुलासा

ईडी की जांच में पता चला कि सोना पप्पू और उसका सिंडिकेट निर्माण कार्य के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था और जबरन जमीनों पर कब्जा कर लेता था। इस गिरोह पर करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन में शामिल होने तथा राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों से मिलीभगत के आरोप भी लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल

रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

अमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा

ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश

बता दें कि अप्रैल 2026 में ईडी की कोलकाता यूनिट ने आनंदपुर, अलीपुर और बालीगंज सहित कई इलाकों में सोना पप्पू से जुड़े ठिकानों पर रेड की गई थी। जांच के दौरान कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा की संलिप्तता के सबूत मिलने के बाद ईडी ने ये गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें- कोर्ट रूम में ममता बनर्जी का एक्शन, लेकिन बार काउंसिल ने डाल दिया अड़ंगा; सर्टिफिकेट दिखाने का दिया निर्देश

जॉय कामदार से जुड़ा तार

रेड के दौरान यह पूरी जांच ‘सोना पप्पू’ उर्फ बिस्वजीत पोद्दार के आपराधिक सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूम रही थी। सोना पप्पू पर हत्या की कोशिश और उगाही जैसे कई गंभीर आरोप हैं और वह वर्तमान में फरार है। जांच एजेंसी को इन कारोबारियों के सुराग जॉय कामदार से पूछताछ के दौरान मिले, जिसे ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन कारोबारियों का जॉय कामदार के निवेश और सिंडिकेट की अवैध कमाई से कोई सीधा संबंध है।

Dcp shantanu sinha arrested in kolkatas sona pappu case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:07 PM

Topics:  

  • Enforcement Directorate
  • Kolkata
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.