Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: शराब घोटाले की सुनवाई से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- सत्य की जीत हुई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 14, 2026 | 10:14 PM

अरविंद केजरीवाल, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Arvind Kejriwal on Justice Swarnkanta: शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के अलग होने पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सत्य की जीत हुई. गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर जीत हुई।” दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के 5 नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ आबकारी नीति मामले के संबंध में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के लिए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की है।

जस्टिस शर्मा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानूनी उपायों का सहारा लेने की जगह उनको बदनाम करने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित अभियान चलाया गया। जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी।

सत्य की जीत हुई। गांधी जी के सत्याग्रह की एक बार फिर जीत हुई। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी

दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’

केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान

कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल

क्या कहा जस्टिस स्वर्ण कांता ने?

जस्टिस शर्मा ने कहा, अगर आप कोर्ट को धमकाएंगे कि आप मेरे हक में फैसला नहीं करोगे तो हम आपको बदनाम करेंगे, तो कोर्ट के पास भी ऐसे हथियार है कि वे ऐसी धमकियों से न डरें। भारत का कानून हमेशा निडर रहा है और हमेशा रहेगा, ऐसे हमलों के सामने कभी नहीं झुकेगा।

आप नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस

जस्टिस स्वर्णकांता ने कहा, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक और संजय सिंह को आपराधिक मानहानि के लिए जिम्मेदार पाया गया है। सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट कर कहा कि जस्टिस स्वर्ण कांता का यह रिश्ता क्या कहलाता है…तो मेरा जवाब है कि कंटेंप्ट कहलाता है। उन्होंने कहा कि ये आदेश किसी गुस्से या दुर्भावना से नहीं आया है, ये कंटेंम्नर की अपनी हरकतों की वजह से है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब दाखिल न करने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और जज के खिलाफ टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन आरोपों और टिप्पणियों पर भी कड़ा रुख दिखाया, जिन्हें न्यायपालिका और जज के खिलाफ अपमानजनक पाया गया।

Arvind kejriwal first reaction justice swarana kanta sharma transfers excise policy case truth triumphed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 09:44 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.