-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Interrogates Kejriwals Pa Aap Mla Durgesh Pathak In Delhi Liquor Scam Case
ED ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में केजरीवाल के पीए, आप विधायक दुर्गेश पाठक से की पूछताछ
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक से आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुमार का बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जा रहा है। ईडी इस मामले में इन दोनों से पहले भी पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल की गतिविधियों और कार्यक्रमों के सिलसिले में कुमार से पूछताछ जरूरी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल (55), आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं और उन्हें पिछले महीने इस मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। एजेंसी ने अपने पहले के आरोपपत्रों में आरोप लगाया था कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और कुमार सहित कम से कम 36 आरोपियों ने कथित घोटाले में हजारों करोड़ रुपये की “रिश्वत” के सबूत छुपाने के लिए 170 फोन “नष्ट किए, इस्तेमाल किए या बदल दिए।”
पिछले साल एक स्थानीय अदालत में दाखिल ईडी के आरोपपत्र के अनुसार, बिभव के मोबाइल नंबर का आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) सितंबर 2021 और जुलाई 2022 के बीच चार बार बदला। समझा जाता है कि राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से आप के विधायक पाठक (35) को एजेंसी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 2021-22 चुनाव अभियान के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि ‘साउथ ग्रुप’ द्वारा प्रदान की गई 100 करोड़ रुपये की “रिश्वत” में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आप द्वारा इस प्रचार अभियान के लिए किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री…जंतर-मंतर से केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, याद दिलाया 2011 का आंदोलन
Akola News: अकोला में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में AAP का हस्ताक्षर अभियान
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
एजेंसी ने दावा किया है कि विजय नायर और पाठक जैसे आप सदस्यों द्वारा प्रबंधित प्रचार अभियान गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को नकद भुगतान किया गया था। एजेंसी ने अदालत को सूचित किया कि उसने गोवा चुनाव के दौरान आप की चुनाव प्रचार अभियान संबंधी गतिविधियों में शामिल विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं और यह पाया गया कि सर्वेक्षण कार्यकर्ताओं, क्षेत्र प्रबंधकों, विधानसभा प्रबंधक आदि जैसे कार्यों के लिए उन्हें नकद भुगतान किया गया था।”
ईडी ने कहा था, “चुनाव प्रचार अभियान से संबंधित इन व्यक्तियों और गतिविधियों को समग्र रूप से विजय नायर (इस मामले में गिरफ्तार पूर्व आप संचार प्रमुख) और आप विधायक दुर्गेश पाठक द्वारा प्रबंधित किया गया था।” आबकारी मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत एक मामला दर्ज किया।
(एजेंसी)
Ed interrogates kejriwals pa aap mla durgesh pathak in delhi liquor scam case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह
Jul 18, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
Jul 18, 2026 | 05:55 AMस्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














