-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Filed Chargesheet Against Rahul Gandhi And Sonia Gandhi In National Herald Money Laundering Case
BIG BREAKING: जेल जाएंगे राहुल-सोनिया और सैम पित्रोदा? नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 25 अप्रैल को होगी सुनवाई
- Written By: अभिषेक सिंह
पूर्व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी व सैम पित्रोदा (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: पूर्व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का भी नाम शामिल है।
जी हां! ईडी ने एक लंबे अरसे के बाद नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि इस चार्जशीट में सुमन दुबे और अन्य के नाम भी शामिल हैं। कोर्ट ने इस मामले में आरोपों का संज्ञान लेने के लिए सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है। ईडी की चार्जशीट दाखिल होने के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
रेलवे की जमीन या व्यापारियों का हक? 40 दुकानों पर बेदखली का नोटिस; 250 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ED has filed a prosecution complaint in Delhi’s Rouse Avenue Court against Congress MPs Rahul Gandhi, Sonia Gandhi and Congress Overseas Chief Sam Pitroda in the alleged National Herald money laundering case. The chargesheet names Suman Dubey and others. The court has scheduled… — ANI (@ANI) April 15, 2025
लगाई गई हैं यह धाराएं
ईडी ने पीएमएलए की धारा 44 और 45 के तहत राहुल, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया है। ईडी को अगली सुनवाई से पहले अदालत के समक्ष शिकायत और संबंधित कागजात की एक साफ प्रति और ओसीआर प्रति दाखिल करने का निर्देश दिया।
क्या है नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस?
यह मामला कांग्रेस नेताओं, खासकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपों से जुड़ा है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों के स्वामित्व और नियंत्रण के संबंध में धोखाधड़ी की है।
AJL वही कंपनी है जो नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करती है। ईडी ने जांच के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से पूछताछ की है। राहुल गांधी से आखिरी बार जून 2022 में पूछताछ की गई थी, जबकि सोनिया गांधी से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YIL) के संचालन में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई थी।
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
YIL गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसने AJL में हिस्सेदारी हासिल की है। जांच 2014 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शुरू हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांधी परिवार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने AJL की करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सिर्फ 50 लाख रुपये में हासिल कर ली थी।
Ed filed chargesheet against rahul gandhi and sonia gandhi in national herald money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMसलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Jul 08, 2026 | 12:07 PMठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
Jul 08, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














