Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजधानी दिल्ली में ड्रग्स तसकरों का भंडाफोड़, करीब 27.4 करोड़ की ड्रग्स जब्त

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ में उच्च गुणवत्ता वाले क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, अफगान हेरोइन और एमडीएमए शामिल हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Mar 31, 2025 | 09:57 PM

जब्त की गई ड्रग्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पुलिस ने राजधानी दिल्ली से 27.4 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए है। इस दौरान चार नाइजीरियाई समेत पांच गिरफ्तार किए गए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल ने 27.4 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ का एक बड़ा जखीरा जब्त किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ में उच्च गुणवत्ता वाले क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, अफगान हेरोइन और एमडीएमए शामिल हैं। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थों को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टोलरेंस) की मोदी सरकार की नीति के तहत दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े मादक पदार्थ-नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया।  एनसीबी और दिल्ली पुलिस ने 27.4 करोड़ रुपये मूल्य के मेथामफेटामाइन, कोकीन और एमडीएमए बरामद किए तथा पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।”

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखने वाले चार नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तारी से पहले संदिग्धों पर निगरानी रखी। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने पता लगाया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक अफ्रीकी रसोई से आया था।

सम्बंधित ख़बरें

बठिंडा में रूह कंपा देने वाली घटना: चूहों ने जिंदा इंसान को बनाया अपना निवाला, आंखें और चेहरा बुरी तरह कुतरा

JEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 2400 करोड़ का घोटाला? नवजोत कौर के राजा वारिंग पर सनसनीखेज आरोपों से हड़कंप

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

एक सूत्र ने बताया, ‘‘परिसर की तलाशी में 1.156 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 4.142 किलोग्राम अफगान हेरोइन और 5.776 किलोग्राम एमडीएमए (एक्स्टसी पिल्स) जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16.4 करोड़ रुपये है।” सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच के दौरान दल ग्रेटर नोएडा में एक किराये के अपार्टमेंट में पहुंचा, जहां अधिकारियों ने अतिरिक्त 389 ग्राम अफगान हेरोइन और 26 ग्राम कोकीन जब्त की, जिससे जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत 27.4 करोड़ रुपये हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मादक पदार्थ रैकेट भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बहाने अफ्रीकी युवाओं को छात्र वीजा, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पंजाब के निजी विश्वविद्यालयों में, प्राप्त करने में मदद करने में शामिल था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हालांकि, इनमें से कई व्यक्ति कथित तौर पर मादक पदार्थ के व्यापार और अवैध क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में लिप्त थे। सूत्रों ने कहा कि अधिकारी मादक पदार्थ सिंडिकेट को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए गिरोह के अन्य सहयोगियों का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं।

Drug smugglers busted in the capital delhi drugs worth about rs 274 crore seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 09:57 PM

Topics:  

  • Heroine
  • NCB
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.