Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal Announcement: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने अमृतसर में मां जानकी और लव-कुश के भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 28, 2026 | 01:06 PM

अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Arvind Kejriwal Amritsar: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अमृतसर में माता जानकी और लव-कुश के भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर को वाल्मिकी समाज के लोगों के लिए भव्य आस्था का केंद्र बताया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने अमृतसर में लव, कुश और माता जानकी को समर्पित एक मंदिर बनाने का फैसला किया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर को पवित्र भूमि बताते हुए कहा, “मैं अमृतसर को दुनिया की सबसे पवित्र जगहों में से एक मानता हूं। यहां हर धर्म के लोग और संस्थाएं मौजूद हैं। दरबार साहिब यहीं स्थित है। सभी धर्मों और दुनिया भर से लोग यहां श्रद्धा और प्रार्थना के लिए आते हैं, अपने दुखों से राहत पाते हैं और शांति का अनुभव करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा

#WATCH | Amritsar, Punjab | AAP national convener Arvind Kejriwal says, “A decision has been made to construct a temple in Amritsar dedicated to Luv, Kush, and Mata Janaki. I consider Amritsar to be one of the holiest places in the world. People and institutions belonging to… pic.twitter.com/HPE9mmQbrN — ANI (@ANI) June 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा

राम मंदिर चंदा चोरी केस में विपक्ष हावी! कांग्रेस-आप ने मिलकर लगाई क्लास, SIT की जिम्मेदारियों और FIR पर सवाल

मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश…वायरल वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान, विपक्ष पर बोला हमला

Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद

देशभक्तों की भूमि अमृतसर – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर को देशभक्तों की भूमि भी बताया। उन्होंने आगे कहा, “यहां दुर्गियाना मंदिर भी है। देशभक्त लोगों के लिए यहां जलियावाला बाग और वाघा बॉर्डर है। भगवान वाल्मिकी ने यहां रामायण लिखी थी, माता सीता यही वाल्मिकी आश्रम रही थी। इसी भूमि पर लव-कुश ने जन्म लिया था और श्री राम का अश्वमेध घोड़ा, जिसे दुनिया में कोई नहीं रोक पाया था। उस घोड़े को यहां पेड़ पर बांधकर रखा था। यह वाल्मिकी समाज के लिए यह आस्था का स्थान है।”

सीएम भगवंत मान ने दिए निर्देश

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने सिख विधायकों को बेअदबी कानून के मामले में 29 जून को अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है, “हमारी सरकार का रुख यह है कि विधायक, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर वहां जाएंगे। वे जो भी सुझाव देंगे, हम उन पर विचार करेंगे।”

यह भी पढ़ें – भरत तिवारी के परिवार को SP राज ने धमकाया! भोजपुर पुलिस ने खोली दावों की पोल, सामने आया बातचीत का पूरा VIDEO

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह प्रिंसिपल के तौर पर फैसला लिया गया है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा वे इसकी जानकारी देंगे। अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला जोरो पर है। ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि क्या अरविंद केजरीवाल सरकार से किसी तरह की प्रतियोगिता करते हुए अपने मैनेजमेंट का स्तर दिखाना चाह रहे है। या फिर वे वाकई में आस्था की भूमि पर माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाकर उन्हें सम्मान देना चाहते है।

Arvind kejriwal announce grand temple for mata janaki luv kush will built in amritsar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 12:45 PM

Topics:  

  • Amritsar
  • Arvind Kejriwal
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.