भगदड़ पर भावुक हुए डीके शिवकुमार, छलक पड़ी आखें; कहा- लाशों पर राजनीति कर रही भाजपा-जेडीएस Video
आरसीबी की विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ के दौरान पहली पर डीके शिवकुमार पत्रकारों से रुबरू हुए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल आए। कांग्रेस नेता ने भाजपा और जीडीएस पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
- Written By: Saurabh Pal
डीके शिवकुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरुः आरसीबी की विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहली बार पत्रकारों के सामने आए। उन्होंने भगदड़ के दौरान जान गवांने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डीके ने कहा कि मैं गंदी राजनीतिक नहीं करना चाहता हूं। भाजपा और जेडीएस लाशों के ढेर पर राजनीति कर रही हैं। यह उनका राजनीतिक एजेंडा है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हम घटना से बहुत आहत हैं। कर्नाटक और बेंगलुरू की इस तरह की छवि नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम इस घटना के लिए किसी को दोष नहीं दे रहे हैं। हालांकि यह अप्रत्याशित रूप से हुआ। मृतकों और घायलों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कैमरे के सामने डीके शिवकुमार भावुक हो गए।
‘ऐसी गलती कभी नहीं होगी’
सम्बंधित ख़बरें
RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस
भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला ‘धक्का मार्च’
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
MP Congress News: MP कांग्रेस का ‘डिजिटल प्रहार’ अब ‘कनेक्ट सेंटर’ तय करेगा जिला अध्यक्षों का भविष्य,
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना के बाद हमें एक बड़ा सबक मिला। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कि विपक्ष को शवों पर राजनीति करने दें। मैं सूचीबद्ध करूंगा कि उन्होंने कितने शवों पर राजनीति की है, लेकिन छोटे बच्चों को देखकर दुख होता है। शिव कुमार ने कहा कि मैंने उनका दर्द देखा है। इतना कहकर वो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े-देखें वीडियो
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु भगदड़ के बाद मीडिया को संबोधित करने के लिए बाहर आए तो भावुक हुए। pic.twitter.com/p6tuzhGucv — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2025
‘लाशों पर कुमारस्वामी राजनीति कर रहे’
भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीएस के नेता व केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का नाम लेकर शिवकुमार ने कहा कि “कुमारस्वामी लाशों पर राजनीति कर रहे हैं, यही उनका पेशा है। मैं उनके प्रशासन के दौरान जो हुआ, उसके बारे में उनकी तरह राजनीति नहीं करूंगा। मुझे बच्चों की चिंता है, मैंने छोटे बच्चों को देखा। मैंने दस लोगों को देखा। कोई भी परिवार इसे पचा नहीं सकता। मुझे मीडिया से घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ थी कि आरसीबी प्रबंधन भी वहां तक नहीं जा सका। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
