पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि संसद में जब उन्होंने 'एपस्टीन' का नाम लिया तो उन्हें बोलने से रोका गया।
- Written By: मनोज आर्या
Rahul Gandhi Attack On PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने दावा किया कि संसद में जब उन्होंने ‘एपस्टीन’ (Epstein) का नाम लिया और देश की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) पर सवाल उठाए, तो उन्हें बोलने से रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है और अब देश की तेल व गैस नीति भारत नहीं, बल्कि अमेरिका तय कर रहा है। राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर भी गंभीर आरोप लगाए और अडानी समूह को भाजपा का ‘वित्तीय ढांचा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ जो केस हुआ है, वह दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक संदेश है। राहुल गांधी ने कांग्रेस को ‘गरीबों की पार्टी’ और भाजपा को ‘अमीरों की पार्टी’ बताते हुए कहा कि विचारधारा की लड़ाई में उन्हें कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी अब उनके साथ ‘आंख से आंख’ नहीं मिला पा रहे हैं और सदन छोड़कर चले गए।