कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर! हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को भेजा ‘सेफ हाउस’
Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। जिसके चलते पार्टी ने अपने सभी विधायकों को दूसरे शहरों में कुछ दिनों के लिए शिफ्ट कर दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-नवभारत डिजाइन)
Congress Fear In Rajya Sabha Election: ओडिशा और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को सेफ रखने के लिए दूसरे शहरों में शिफ्ट कर दिया है। ओडिशा के विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है और हरियाणा के विधायकों को शिमला भेजा गया है।
कांग्रेस ने यह फैसला इसलिए लिया है जिससे राज्यसभा की वोटिंग तक पार्टी एकजुट बनी रहे और क्रॉस वोटिंग रोकी जा सके। बताया जा रहा है कि ओडिशा के कांग्रेस के 14 में से 9 विधायक बेंगलुरु पहुंच चुके हैं वहीं विधानसभा में केवल रामचंद्र कदम समेत पांच विधायक ही मौजूद रहे।
हरियाणा के विधायक शिमला शिफ्ट
हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला भेजने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है जिससे हॉर्स ट्रेडिंग से बचा जा सके। वहीं कुछ रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से दावा कर रही हैं कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस बैठक के बाद सभी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे और फिर उन्हें वहां से शिमला के लिए रवाना कर दिया। 16 मार्च को यह सभी विधायक मतदान करने के लिए चंडीगढ़ लौटेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
MVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! इन शर्तों पर मिली जमानत, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया था मामला
‘कांग्रेस है महिला हितों के खिलाफ’, सिंधुदुर्ग में नितेश राणे ने ‘नारी शक्ति बिल’ को लेकर विपक्ष को घेरा
एयरपोर्ट पर दिखे ओडिशा के विधायक
ओडिशा के 9 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विधायकों की खरीद-फरोख्त और दल-बदल से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी आशंका के चलते कांग्रेस के नौ विधायकों को एहतियातन बेंगलुरु भेजा गया है। वहां से वह दिल्ली जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिससे राज्यसभा चुनाव के दौरान किसी तरह का दबाव या लालच प्रभाव न डाल सके।
#WATCH | Karnataka: 6 Odisha Congress MLAs reached Bengaluru last night and are staying in a private resort near Bidadi, Ramnagar. More details awaited. Visuals from Bengaluru airport. pic.twitter.com/MGxrY49l5z — ANI (@ANI) March 13, 2026
यह भी पढ़ें: दो सीट तीन उम्मीदवार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कर दिया गेम! फंस सकती है कांग्रेस
कब होंगे राज्यसभा चुनाव?
राज्यसभा के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च थी। नामांकन की जांच 6 मार्च को होनी थी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च थी।चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेजकर रणनीति मजबूत की है। इस कदम को हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका से बचाव और चुनावी तैयारियों का संकेत माना जा रहा है।
