-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Discussion On Budget In The House Union Budget Will Prove Useful In Building A Developed India
सदन में बजट पर हुई चर्चा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा केंद्रीय बजट
- Written By: शानू शर्मा
जम्मू से सांसद शर्मा का कहना था कि आज जम्मू-कश्मीर में बड़े-बड़े राजमार्ग बन रहे हैं और कई अन्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इस सरकार से पहले जम्मू-कश्मीर की उपेक्षा की जाती थी तथा सिर्फ पार्टी और परिवार की चिंता होती थी, लेकिन अब इस प्रदेश के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

बजट पर चर्चा
नई दिल्ली: 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनो में केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संसद में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बजट पर भी एक सामान्य चर्चा हुई। जिसमें भाजपा पार्टी की ओर से मोदी सरकार के उपलब्धियों को बताया गया।
इस चर्चा में भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सेवा भाव से काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं देश को समर्पित की हैं जिनका देश के लोगों को लाभ मिला है।
बदल गया जम्मू का हाल
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों के चलते ही देश की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार विजयी बनाया। उन्होंने बजट का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह बजट सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही पता चलती है। यह बजट विकसित भारत बनाने के लिए बहुत उपयोगी होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
जम्मू से सांसद शर्मा का कहना था कि आज जम्मू-कश्मीर में बड़े-बड़े राजमार्ग बन रहे हैं और कई अन्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इस सरकार से पहले जम्मू-कश्मीर की उपेक्षा की जाती थी तथा सिर्फ पार्टी और परिवार की चिंता होती थी, लेकिन अब इस प्रदेश के विकास पर जोर दिया जा रहा है। शर्मा ने इस बात का उल्लेख किया कि पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ और कश्मीर घाटी में 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया।
राष्ट्रीय नीतियों की जीत
उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में शांति भी बहाल हो रही है। यह लोकतंत्र की ही नहीं, राष्ट्रीय नीतियों की जीत को भी दर्शाता है। भाजपा सांसद के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। शर्मा ने बताया कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 2.1 करोड़ पर्यटक पहुंचे जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।
बता दें कि इस बार के केंद्रीय बजट में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को 42,277 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जो वर्तमान में केंद्र सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में है।
Discussion on budget in the house union budget will prove useful in building a developed india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














