Rahul Gandhi Army Remark: राहुल गांधी पर भड़के विपक्ष के ये बड़े नेता, सेना पर बयान से हुए नाराज
Indian Army into Caste Debate: राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान से विपक्ष के नेता नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सेना को जातिगत बहस में नहीं घसीटना चाहिए। सेना की एकमात्र जाति देशभक्ति, साहस और बलिदान है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी पर भड़के विपक्ष के ये बड़े नेता
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सेना पर की गई एक टिप्पणी ने विपक्ष के नेताओं को खासा नाराज कर दिया है। इस टिप्पणी पर न केवल हैरानी जताई गई, बल्कि कांग्रेस नेता को नसीहत भी दी गई है। विपक्षी नेता ने राहुल के बयान पर निराशा भी व्यक्त की। राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति और कोई नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं।
यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि “मैं राहुल गांधी के भारतीय सेना को जातिगत बहस में घसीटने से बेहद निराश हूं। भारतीय सेना की एकमात्र जाति देशभक्ति, साहस और बलिदान है।”
राहुल गांधी का विवादित बयान
दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार के कुटुंबा में चुनाव प्रचार के दौरान सेना पर एक बयान दिया था, जिसने विवाद को जन्म दिया। राहुल गांधी ने दावा किया था कि भारतीय सेना देश की 10 प्रतिशत आबादी के नियंत्रण में है। उनका इशारा सेना में ऊंची जातियों के प्रभुत्व की ओर था।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
यह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
नौकरशाही पर भी 10 प्रतिशत आबादी का दबदबा
इसके साथ ही राहुल गांधी ने भारत में आर्थिक असमानता के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत आबादी, जिसमें दलितों, महादलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों समेत हाशिए पर रहने वाले लोग शामिल हैं, के पास सत्ता और संसाधनों तक पहुंच कम है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉर्पोरेट भारत, नौकरशाही, न्यायपालिका और अन्य प्रमुख संस्थानों में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व बहुत कम है।
यह भी पढ़ें- Delhi Airport पर चेक-इन सिस्टम में आया ग्लिच, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स डिले
राहुल गांधी का कहना था कि बैंकों का सारा पैसा उन्हीं के पास जाता है, सारी नौकरियां उन्हीं को मिलती हैं, और नौकरशाही के ज्यादातर उच्च पदों पर भी उनका दबदबा है। यहां तक कि न्यायपालिका और सेना पर भी उनका नियंत्रण है।
