-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Womens Team Reaches Pm Modis Residence To Meet Him
PM मोदी से मिलने उनके आवास पहुंची भारतीय महिला टीम, साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच हराकर रचा था इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Women's World Cup: महिला विश्वकप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंची। टीम इंडिया ने नवी मुंबई में खेले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Team India Meeting: महिला वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने आईसीसी महिला वनडे विश्वप में भारतीय टीम की जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया के जरिए बथाई संदेश दिया था। अब इसके बाद भारतीय टीम आज यानी बुधवार को पीएम से मुलाकात करने वाली है। खिलाड़ियों और पीएम के बीच इस मुलाकात पर हर किसी की नजर बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women’s Cricket Team reaches 7 LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi. Team India lifted its maiden ICC Women’s World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/U4KoP9TJJY — ANI (@ANI) November 5, 2025
दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
दिल्ली पहुंचते ही भारतीय महिला टीम का जोरदार स्वागत किया गया। होटल में खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार का ढोल-नगाड़ों, फूलों और जयकारों के बीच स्वागत हुआ। टीम ने केक काटकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
VIDEO | Delhi: The Indian women’s cricket team, newly crowned World Cup champions, leaves from the Taj Hotel to meet Prime Minister Narendra Modi at his residence, 7 Lok Kalyan Marg. Inside visuals from the hotel. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/C8B0nkM7y7 — Press Trust of India (@PTI_News) November 5, 2025
पीएम मोदी ने दी देश की बेटियों को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी टीम की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने इसे देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया। मोदी ने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।’
पहली बार भारत के नाम आई ट्रॉफी
महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मिली यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Indian womens team reaches pm modis residence to meet him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














