-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Didi Would Have Protested If Muslim Brothers Were Oppressed Mamata Banerjee Hates Hindus Bjp Attacks
‘मुस्लिम भाइयों’ अत्याचार होता तो आंदोलन करतीं दीदी, ममता बनर्जी हिंदुओं से करती हैं नफरत! बीजेपी ने बोला हमला
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘वह हिंदुओं से नफरत करती हैं।

‘मुस्लिम भाइयों' अत्याचार होता तो आंदोलन करतीं दीदी, ममता बनर्जी हिंदुओं से करती हैं नफरत! बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का अभी तक दौरा नहीं किया है क्योंकि वह हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं। भाजपा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की आलोचना करते हुए कहा कि वामपंथी पार्टी ने हिंसा में मारे गए दो लोगों को अभी तक अपना कार्यकर्ता नहीं माना है क्योंकि वे दोनों हिंदू थे।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘वह हिंदुओं से नफरत करती हैं।” मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था।
बीजेपी ने बोला हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस तरह का अत्याचार ‘मुस्लिम भाइयों’ पर किया गया होता तो बनर्जी वहां आंदोलन कर रही होतीं।” पात्रा ने कहा, ‘‘हिंसा में मारे गए लोग कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। न तो कम्युनिस्ट पार्टी और न ही ममता बनर्जी उन्हें कार्यकर्ता मान रही हैं। उनका एकमात्र दोष यह है कि उनका नाम हरगोबिंद और चंदन है।”
सम्बंधित ख़बरें
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही दोनों वकीलों से अपनी याचिकाएं वापस लेने और बेहतर याचिकाएं दायर करने के निर्देश दिए हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
AIMPLB का ऐलान, 87 दिन का ‘वक्फ बचाओ अभियान’
वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ अधिनियम के खिलाफ 87 दिन के विरोध अभियान की शुरुआत कर दी है। 11 अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 7 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे जाएंगे। उसके बाद आंदोलन के अगले चरण की रणनीति बनाई जाएगी।
Didi would have protested if muslim brothers were oppressed mamata banerjee hates hindus bjp attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मौर्य काल में महिलाएं संभालती थीं SPG की जिम्मेदारी! नवभारत कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा
Jul 09, 2026 | 03:55 PMJul 09, 2026 | 04:01 PM
ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 04:00 PMटॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Jul 09, 2026 | 04:02 PMसंभाजीनगर में पानी संकट: 2,740 करोड़ की नई जलापूर्ति योजना फिर ठप, बटरफ्लाई वाल्व बना बाधा
Jul 09, 2026 | 03:58 PMजीरो फेटेलिटी अभियान: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,363 वाहन चालकों का कटा चालान
Jul 09, 2026 | 03:56 PMSpider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














