-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Amit Shah Emergency 50 Years Statement
‘वो दृश्य अब तक आंखों में…’, मेरे गांव से 184 लोग जेल; सुनाई 50 साल पुरानी बात
- Written By: सौरभ शर्मा
अमित शाह ने 'आपातकाल के 50 साल' कार्यक्रम में कहा कि आपातकाल लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की साजिश थी। उन्होंने बताया कि उनके गांव से 184 लोग जेल गए थे, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो-@ANI)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ‘आपातकाल के 50 साल’ पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के दौर को देश के लोकतंत्र के लिए सबसे काले अध्यायों में से एक बताया। उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि जब इमरजेंसी लगी, तब वह सिर्फ 11 साल के थे, लेकिन उस समय के दृश्यों को वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। खासकर, अपने गांव के 184 लोगों को जेल जाते देखना उनके लिए बेहद भावनात्मक अनुभव था।
अमित शाह ने कहा, मैं गुजरात के एक छोटे से गांव से आता हूं, जहां से एक ही दिन में 184 लोग सिर्फ इसलिए जेल भेजे गए थे क्योंकि वे स्वतंत्रता और लोकतंत्र की बात कर रहे थे। उस समय यह समझ भी नहीं था कि असल में हो क्या रहा है, लेकिन अब समझ आता है कि वह सुबह कितनी निर्दयी थी। उन्होंने आपातकाल को तानाशाही की साजिश करार देते हुए कहा कि यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश को एक व्यक्ति की सत्ता की भूख का शिकार बनाने की कोशिश थी। शाह बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है और इस देश में तानाशाही को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#WATCH | Delhi: Addressing the ‘Aapatkaal Ke 50 Saal’ program, Union Home Minister Amit Shah says, “… Imagine being jailed just for having the thought of being free. We cannot even imagine how cruel that morning may have been for the people of India…” pic.twitter.com/EIBGV8bdfo — ANI (@ANI) June 24, 2025
लोकतंत्र को कुचलने की साजिश थी आपातकाल
गृह मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी सरकार ने 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर संविधान के मूल अधिकारों को खत्म कर दिया। प्रेस की आजादी छीन ली गई, विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया गया, और जनता की आवाज को दबा दिया गया। शाह ने कहा, इस देश ने वह दौर देखा है जब सुबह-सुबह लोग बिना वारंट के उठा लिए जाते थे। सिर्फ विचार रखने के लिए जेल में डाल देना आज के युवाओं को असंभव लगेगा, लेकिन तब यह सच्चाई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बुर्का पहनकर आया हत्यारा, 19 साल की लड़की को छत से नीचे फेंक की हत्या
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
मोरारजी देसाई की सरकार बनी थी बदलाव का प्रतीक
शाह ने याद दिलाया कि जब आपातकाल हटा और 1977 में लोकसभा चुनाव हुए, तो भारत की जनता ने पहली बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया और एक गैर-कांग्रेसी सरकार बनी, जिसके प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई बने। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण था कि भारत की आत्मा लोकतांत्रिक है और तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करती।
Amit shah emergency 50 years statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














