Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

Delhi के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट का इलाका 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात को अचानक छावनी में तब्दील हो गया। कोर्ट के आदेश पर MCD ने कार्रवाई की तो इस पर अब कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jan 07, 2026 | 04:41 PM

दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर भड़के इमरान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Imran Masood Reaction on Turkman Gate Demolition: दिल्ली के ऐतिहासिक तुर्कमान गेट का इलाका 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात को अचानक छावनी में तब्दील हो गया। कोर्ट के आदेश पर एमसीडी की टीम जब फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो वहां भारी बवाल मच गया। करीब 30 बुलडोजरों के साथ पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

इस कार्रवाई पर अब सियासत भी पूरी तरह गरमा गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अतिक्रमण विरोधी अभियान के बहाने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर आप अतिक्रमण हटाने के नाम पर और कितनी मस्जिदें गिराएंगे। मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए नफरत फैलाने का यही तरीका अपना रही है, जिससे समाज में डर और अविश्वास का माहौल बन रहा है।

#WATCH | Saharanpur, UP | On anti-encroachment demolition drive carried out by MCD near Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate in Delhi, Congress MP Imran Masood says, “How many mosques will you (BJP govt) demolish in the name of anti-encroachment drive? This is the way you spread… pic.twitter.com/poasvzUaMr — ANI (@ANI) January 7, 2026

कमजोर सरकार का ताना

इमरान मसूद ने सिर्फ अतिक्रमण की कार्रवाई पर ही गुस्सा जाहिर नहीं किया, बल्कि सरकार की विदेश नीति को भी कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को बेहद कमजोर और लाचार बताया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सरकार इतनी कमजोर है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश को भी मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पा रही है। उनके मुताबिक, सरकार अपनी विदेशी मोर्चे पर मिली नाकामी को छिपाने के लिए देश के भीतर ऐसे अभियानों का सहारा ले रही है, जबकि सीमा पार के गंभीर मुद्दों पर उसकी बोलती बंद है।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

यह भी पढ़ें: हर मौत पर दर्द, आंकड़ों पर नहीं लड़ेंगे; इंदौर दूषित जल कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

धमाके के आरोपी से जुड़े तार

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा आतंकी कनेक्शन को लेकर हुआ है। जिस फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास यह पूरी कार्रवाई हुई, उसका नाम अब दिल्ली बम धमाके के आरोपी डॉ. उमर नबी से जुड़ने लगा है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लाल किले के पास पिछले साल जो धमाका हुआ था, उसका मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी ब्लास्ट से ठीक कुछ घंटे पहले इसी मस्जिद में आया था। बताया जा रहा है कि वह यहां काफी देर तक रुका भी था। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

Delhi turkman gate encroachment drive imran masood slams govt terror link revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2026 | 04:41 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Delhi News
  • Demolition
  • Imran Masood
  • Latest Hindi News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.