मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
Punjab Blast in Moga Police Station: पंजाब के मोगा सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
मोगा पुलिस स्टेशन धमाके पर रवनीत सिंह (सौजन्य-IANS)
Punjab Moga Police Station: पंजाब के मोगा सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सीधी तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मोगा सदर पुलिस स्टेशन में हुआ विस्फोट पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से आशंका थी कि कुछ ताकतें पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं और आज की घटना ने इस डर को सच साबित कर दिया।
पंजाब की शांति को खराब करने की कोशिश
रवनीत सिंह बिट्टू ने लिखा, “मोगा के सदर पुलिस स्टेशन में हुआ धमाका इस बात का साफ सबूत है कि पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में पूरी तरह फेल रही है। मैंने पहले ही यह डर जताया था कि कुछ ताकतें पंजाब की शांति को खराब करने की फिराक में हैं, और आज की घटना ने इस डर को सच में बदल दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ਮੋਗਾ ਦੇ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਹੋਇਆ ਧਮਾਕਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਕਾਮੀ ਦਾ ਪ੍ਰਤੱਖ ਸਬੂਤ ਹੈ। ਮੈਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਹ ਖਦਸ਼ਾ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਕੁਝ ਤਾਕਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਤਾਕ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਅਤੇ ਅੱਜ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਇਸ ਡਰ ਨੂੰ ਸੱਚ ਸਾਬਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।
ਮੈਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਇਹੀ… pic.twitter.com/XppfVQ2lit — Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) July 9, 2026
मंत्री ने आगे लिखा “मैं हमेशा यही कहता हूं। जो आग लगाते हैं, वे बस चिंगारी जलाकर निकल जाते हैं, लेकिन उससे जो डर और अशांति का माहौल बनता है। उस नुकसान का पूरा बोझ पंजाब और पंजाबियों को उठाना पड़ता है। किसी और को कोई नुकसान नहीं होता।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई चिंता
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर घटना को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने लिखा कि मोगा सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ धमाका भगवंत मान सरकार के तहत कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने की याद दिलाता है।
The explosion outside the Sadar Police Station in Moga is a shocking reminder of the complete collapse of law and order under @BhagwantMann government. When even police stations are not safe, how can ordinary Punjabis feel secure? Instead of publicity and tall claims, the Chief… — Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) July 9, 2026
यह भी पढ़ें – राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया पोस्ट
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “जब पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम पंजाबी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? मुख्यमंत्री को प्रचार और बड़े-बड़े दावों के बजाय यह जवाब देना चाहिए कि पंजाब में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हो रहे हैं। पंजाब की जनता बहाने नहीं बल्कि जवाबदेही चाहती है।”
बता दें कि पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए चुनाव फरवरी 2027 में होने की उम्मीद है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का पांच साल का कार्यकाल तब तक पूरा होगा। हालांकि, नवंबर 2026 में समय से पहले चुनाव कराए जाने की भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, नवंबर या दिसंबर 2026 में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई गई है।
