मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और सनातन को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
- Written By: अमन मौर्या
अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात (फोटो सोर्स- @yadavakhilesh)
Akhilesh Yadav Meets Avimukteshwaranand: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सूबे में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म, गौ संरक्षण और प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। शंकराचार्य से हुई मुलाकात को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसे सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता बताया।
चढ़ावा चोरी को बताया सबसे बड़ा पाप
शंकराजार्य से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में इन (भाजपा) लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ‘मर्यादा’ को तोड़ा-मरोड़ा है। अयोध्या मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले को अखिलेश सबसे बड़ा पाप बताया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
क्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
अखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा
#WATCH | Lucknow, UP | SP Chief Akhilesh Yadav says, “In Ayodhya, these people have twisted and distorted that ‘maryada’ (dignity) of ‘Maryada Purushottam’ Ram for their own selfish ends… There is no greater sin in the Sanatan Dharma than stealing from religious offerings…… pic.twitter.com/V79EJNWqgI — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
विपक्ष की शिकायतों पर FIR दर्ज नहीं करती सरकार: अखिलेश
अखिलेश यादव ने बताया कि हमारा हिंदू समुदाय, सनातन धर्म को मानने वाले लोग, बहुत भावुक होते हैं। इससे न सिर्फ हमारे देश की छवि पर असर पड़ता है, बल्कि भारत में आने वाले निवेश पर भी बुरा असर पड़ता है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के खिलाफ तो FIR दर्ज हो जाती हैं, लेकिन विपक्ष की शिकायतों को दर्ज नहीं किया जाता।
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाले जाएं, तो उनमें से 99.9% लोग BJP से जुड़े हुए निकलेंगे। इसके बाद पार्टी के अंदर जो खलबली मचेगी, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वह खलबली शुरू भी हो चुकी है।
ये भी पढे़ं- काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
इथेनॉल पर भी सरकार पर साधा निशाना
SP प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं, सनातनियों में बहुत बेचैनी है। ‘गौ माता’ की सेवा करने वाले दुखी हैं। इस सरकार ने उन्हें तकलीफें, मुश्किलें और महंगाई दी है। अब देखिए, इन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना शुरू कर दिया है।
