बांग्लादेश से चल रहा था ‘आतंकी खेल’, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर आतंकी, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश से संचालित इस ISI समर्थित मॉड्यूल का मकसद दिल्ली के लालकिले जैसे स्थानों पर हमला करना था।
- Written By: अक्षय साहू
लशकर-ए-तैयबा आतंकी शब्बीर अहमद लोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Police Arrested Lashkar Terrorist: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सक्रिय सदस्य शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में मेट्रो पोस्टर केस में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का हैंडलर था और बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित हो रहा था।
शब्बीर अहमद लोन सीधे तौर पर लश्कर के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के संपर्क में रहा है। वह बांग्लादेश में बैठकर भारत में आतंकियों की भर्ती और ब्रेनवॉश करता था। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को कट्टरपंथी बनाया जाता और फर्जी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, बनवाकर उन्हें भारत में छिपाया जाता था। इसके अलावा, एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क रखा जाता और दिल्ली व अन्य शहरों में रेकी भी की जाती थी।
2007 में पहले भी किया था गिरफ्तार
शब्बीर अहमद लोन को पहले भी 2007 में दिल्ली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास AK-47 और ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार थे। उसे आर्म्स एक्ट के तहत सजा हुई और बाद में वह जमानत पर बाहर आया। इसके बाद वह बांग्लादेश चला गया और वहां से फिर से आतंकी नेटवर्क सक्रिय किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
‘सेवा तीर्थ’ में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, ईज ऑफ लिविंग से आत्मनिर्भर भारत तक; सचिवों संग 4 घंटे की चर्चा
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की योजना बना रहा था, जिसमें लालकिले जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश शामिल थी। दिल्ली पुलिस की समय पर कार्रवाई ने इस बड़े हमले को टालने में अहम भूमिका निभाई।
आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश
फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जिसमें 8 लोग गिरफ्तार हुए। इनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक थे, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और फर्जी आधार कार्ड के जरिए पहचान छिपा रहे थे। शब्बीर अहमद लोन इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था।
यह भी पढ़ें- यह युद्ध यीशु के लिए…अमेरिकी रक्षा मंत्री के ईसा मसीह वाले बयान से मचा बवाल, पेंटागन को जारी करनी पड़ी सफाई
विशेषज्ञों का कहना है कि शब्बीर ने पाकिस्तान स्थित मुजफ्फराबाद के LeT कैंप से बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग प्राप्त की है। उसकी गिरफ्तारी आतंकियों के बड़े नेटवर्क को तोड़ने और संभावित हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।
