- Hindi News »
- India »
- Delhi News Troubles Increased Manish Sisodia And Satyendra Jain Home Ministry Approved Investigation Under Anti Corruption Aap Mla Ex Minister Liquer Scam
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने इस मामले में दी जांच की मंजूरी
इस वक्त दिल्ली की सियासत गरमा गई है, आप के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार जांच की मंजूरी दे दी गई है, अब कानूनी शिकंजा कसकर बड़ी कार्रवाई की संभावना है।
- Written By: सौरभ शर्मा

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दो वरिष्ठ नेताओं, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग (Vigilance Department) के अनुरोध पर दी गई, जिसकी जानकारी उपराज्यपाल (LG) सचिवालय को भेजी गई है। पहले से ही कानूनी पचड़ों में फंसे इन नेताओं के खिलाफ अब जांच की रफ्तार और तेज हो सकती है। सिसोदिया कथित शराब नीति घोटाले में पहले से जेल में हैं, जबकि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।
शराब घोटाले में घिरे मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि 2021-22 की शराब नीति में उन्होंने निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया और 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली, जिसका इस्तेमाल गोवा चुनाव में AAP के प्रचार के लिए किया गया। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में यह आरोप भी सामने आया कि इस नीति के कारण सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने 2015-16 में फर्जी कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था, जहां उनका जेल के भीतर विशेष सुविधाएं मिलने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जमानत पर बाहर आए जैन अब इस नई जांच के चलते फिर से मुश्किलों में घिर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
बंगाल में 20 जून तक रुकेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CM सुवेंदु अधिकारी के आग्रह पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
केजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
कानूनी कार्रवाई और संभावित असर
गृह मंत्रालय से मिली जांच की मंजूरी के बाद CBI और ED की कार्रवाई तेज हो सकती है। इससे आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक दबाव भी बढ़ सकता है, क्योंकि दिल्ली सरकार के दो शीर्ष नेता गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं। क्या इस नए कदम से आम आदमी पार्टी की छवि प्रभावित होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
Delhi news troubles increased manish sisodia and satyendra jain home ministry approved investigation under anti corruption aap mla ex minister liquer scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














