दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 3 की मौत कई दबे होने की आशंका
Delhi के दरियांगज में बड़ा हादसा हो गया, एक इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोगों के इस मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Daryaganj Accident: दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, सद्भावना पार्क के पास एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। दोपहर करीब 12:14 बजे हुए इस हादसे के होने के पश्चात पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। मलबे से अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि और भी अन्य शवों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मामले की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से तीन लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया था, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के नीचे से लगातार चीख-पुकार सुनाई दे रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में शामिल हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा कारणों से आसपास की इमारतों को भी खाली कराया जा रहा है।
VIDEO | Three people died after a building collapsed near Sadbhavna Park in central Delhi’s Daryaganj on Wednesday, an official said. An information about the incident was received at 12.14 pm following which four fire tenders were rushed to the spot where a building, consisting… pic.twitter.com/af6rUUb1GH — Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
अचानक गिरी पुरानी इमारत
जानकारी के मुताबिक, यह इमारत काफी पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी थी। तीन मंजिला इस ढांचे में नीचे दुकानों का उपयोग होता था, जबकि ऊपर रहने की व्यवस्था थी। गवाहों का कहना है कि हादसे से कुछ ही मिनट पहले लोग इमारत के अंदर मौजूद थे। अचानक इमारत के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और धूल का एक गुबार सा उठ गया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे भागने लगे। हादसे की सूचना पाकर इलाके में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर माहौल भी अफरा-तफरी का बन गया।
बचाव में जुटी टीमें और प्रशासन की कार्रवाई
दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और प्रशासन की टीमें जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि प्राथमिक जांच में इमारत के बेहद कमजोर ढांचे की वजह से यह हादसा सामने आया है।
उन्होंने बताया कि अभी भी मलबे में लोगों के फंसे होने की संभावना है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया गया है। प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। साथ ही, हादसे के बाद नगर निगम द्वारा इलाके की पुरानी और जर्जर इमारतों की अब जांच भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: 81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति
दरियागंज में प्रशासन और राहत टीमों की मौजूदगी
यह हादसा दिल्ली में जर्जर और असुरक्षित इमारतों के खतरों की ओर फिर से इशारा करता है। फिलहाल, दरियागंज का यह इलाका प्रशासन और राहत टीमों की मौजूदगी के चलते पूरी तरह से घेराबंदी में है और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
