दिल्ली में आधी रात को फिल्मी स्टाइल में ठायं-ठायं; आखिर कौन ठोक गया गैगस्टर लॉरेन्स विश्नोई के वकील को?
Lawrence Bishnoi Lawyer Firing: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
घटना के बाद का हाल, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi ISBT Kashmiri Gate Firing: दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां बरसाईं। इस हमले के बाद दिल्ली में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंगवार की आशंका तेज हो गई है।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े वकील दीपक खत्री अपने चार साथियों के साथ एक कार से जा रहे थे। उसी समय उनपर हमला हो गया।
मरघट वाले मंदिर के पास क्या हुआ?
कार से सभी कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन हमलावर आए और उनकी चलती कार को घेर लिया। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
एक के कंधे में लगी गोली, होटल में ली पनाह
फायरिंग के वक्त कार में वकील सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस अचानक हुए हमले में कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति के कंधे में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति को भांपते हुए कार के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को रुकने के बजाय तेजी से वहां से भगा लिया। हमलावरों से बचने के लिए ड्राइवर गाड़ी को सिविल लाइन्स स्थित एक 5-स्टार होटल के अंदर ले गया, जहां उन्होंने खुद को सुरक्षित किया। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई है।
क्या दिल्ली में शुरू हो चुका है नया गैंगवार?
लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर जिस तरह से सरेराह हमला किया गया है, उसने पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इसके पीछे कई बड़े कारण और आशंकाएं जताई जा रही हैं:
• पुरानी रंजिश: पुलिस को शक है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई से पुरानी रंजिश रखने वाले किसी विरोधी गैंग का काम हो सकता है।
• वर्चस्व की लड़ाई: लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क जेल के अंदर से भी संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उसकी कानूनी टीम पर हमला करना विरोधी गिरोहों द्वारा उसे कमजोर करने या डराने की एक शातिर चाल हो सकती है।
• साबरमती जेल का कनेक्शन: बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में बंद है। उस पर CrPC की धारा 268 के तहत सख्त पाबंदियां लगी हुई हैं, जिसके कारण उसे किसी अन्य राज्य की पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा जा सकता।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग: अपराध और धमकियों का लंबा सिलसिला
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग खुद भी बेहद सक्रिय है। हाल ही में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। गैंग ने हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी दी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला वाकई किसी विरोधी गैंग ने किया है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है।
Firing On Lawrance Bishnoi’s Lawyer : लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर आधी रात फायरिंग, मचा हड़कंप ! जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग हुई है. दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने कार पर फायरिंग की. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर… pic.twitter.com/f9x0AoBly0 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 25, 2026
यह भी पढ़ें: पंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान!
इस घटना ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की भारी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध रास्तों पर घेराबंदी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच हर संभव एंगल से की जा रही है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
