- Hindi News »
- India »
- Delhi Bjp Councilor Reaches Hc Against Mayor Shaili Oberois Decision Case Related To Standing Committee
दिल्ली: मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ HC पहुंची BJP पार्षद, स्टैंडिंग कमेटी से जुड़ा है केस
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: दिल्ली MCD की मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ बीजेपी के पार्षदों ने हाईकोर्ट का रुख किया। BJP पार्षद शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के दौरान एक वोट को अवैध घोषित करने के मेयर के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
Two BJP's councillors Shikha Roy and Kamaljeet Sehrawat move Delhi HC against mayor Shelly Oberoi's decision to declare a vote invalid during MCD's Standing Committee election. Hearing underway. — ANI (@ANI) February 25, 2023
27 फरवरी तक स्थगित
इससे पहले बीते दिन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को आप और बीजेपी के पार्षदों में खुनी संघर्ष हुआ था ,जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई थी। लेकिन उस दौरान भी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते सदन को 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। सदन में नारेबाजी के बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा था, “एमसीडी स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को होगा।” सदन सोमवार, 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया।”
सदन में क्यों हुआ हंगामा?
स्टैंडिंग कमिटी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए आज नए सिरे से कराए गए मतदान हुआ। मतदान के दौरान 250 पार्षदों में से 242 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय दोपहर करीब 2:30 बजे मतदान करने वालीं अंतिम पार्षद रहीं। मतदान समापन के बाद मेयर ने घोषणा की कि मतगणना पूरी होने तक कोई भी सदस्य कक्ष नहीं छोड़ेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 242 पार्षदों ने मतदान किया जबकि आठ ने नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तम नगर में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट सख्त, हत्याकांड के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई पर बढ़ी रोक
‘फैज-ए-इलाही’ के बाद ‘जामा मस्जिद’ का नंबर! HC के आदेश के बाद खलबली, अतिक्रमण के सर्वे के निर्देश
‘कूड़े के नाम पर मलबा’, AAP ने दिखाया BJP पार्षद का वीडियो, MCD में करोड़ों की लूट का दावा!
अब प्रॉपर्टी भी आधार से होगी लिंक, पूरी प्रक्रिया और सरकार का मकसद भी जान लें
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव संपन्न होने के दस मिनट बाद मतगणना शुरू हुई। जो दो घंटे से अधिक समय तक चली। चुनाव में दोनों पार्टी के तीन-तीन सदस्य जीते थे। इन चुने हुए सदस्यों की लिस्ट पर मेयर ने दस्तख़त करने से इनकार कर दिया। उन्होंने एक वोट को अमान्य बता कर पुनः मतगणना के आदेश दिए। जिसके बाद मेयर और निगम सचिव के बीच बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई तनातनी के बीच भाजपा पार्षदों ने अमान्य वोट को मान्य करने की मांग की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और भाजपा व आप के पार्षद भिड़ गए।
Delhi bjp councilor reaches hc against mayor shaili oberois decision case related to standing committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धोखा दिया तो खैर नहीं’, पाकिस्तान रवाना होने से पहले वेंस ने ईरान को दिखाए कड़े तेवर, क्या थमेगी महाजंग?
Apr 10, 2026 | 07:43 PMनिवेशकों की बल्ले-बल्ले! ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों ने भरी बाजार में जान, 900 पॉइंट उछला सेंसेक्स
Apr 10, 2026 | 07:41 PMबंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर को बड़ा झटका….ओवैसी के बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ा साथ; दिया इस्तीफा
Apr 10, 2026 | 07:26 PMरविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक
Apr 10, 2026 | 07:25 PMपीरियड्स पर बयान देकर विवादों में घिरीं Sreeleela, ‘बहाना नहीं’ वाले कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
Apr 10, 2026 | 07:23 PMIPL 2026 के दौरान LSG का बड़ा ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी की जगह George Linde को किया शामिल
Apr 10, 2026 | 07:19 PMईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














