कौन जानें कल सिंध फिर भारत में मिल जाए, रक्षा मंत्री राजनाथ की PAK को बड़ी चेतावनी
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही बड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने मौजूदा पाक के सिंध प्रांत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि क्या पता कल बॉर्डर की सीमा बदल जाए।
- Written By: सौरभ शर्मा
रक्षा मंत्री राजनाथ की पाक को बड़ी चेतावनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajnath Singh Statement on PAK Sindh: रक्षा मंत्री ने यह बयान रविवार को दिल्ली में हुए एक सिंधी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि आडवाणी ने अपनी एक किताब में लिखा था कि सिंधी हिंदू, खासकर उनकी पीढ़ी के लोग, आज भी सिंध को भारत से अलग नहीं मानते। उन्होंने आगे कहा कि क्या पता कल सिंध फिर भारत में मिल जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में पड़ोसी मुल्क को कड़ी चेतावनी तो दे डाली। राजनाथ सिंह ने संभावना जताई कि सिंध फिर से भारत का हिस्सा बन सकता है क्योंकि सांस्कृतिक और सभ्यतागत रूप से वह हमेशा हमारा ही था और रहेगा।
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए एक भावुक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा था कि सिंधी हिंदू आज भी खुद को सिंध से अलग नहीं मानते। वहां के कई मुसलमान भी सिंधु नदी के पानी को मक्का के आब-ए-जमजम जितना ही पवित्र मानते हैं। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि जमीन की लकीरें बदल सकती हैं, लेकिन सभ्यता का रिश्ता कभी नहीं टूटता। सिंध के लोग हमेशा हमारे अपने रहेंगे, चाहे वे कहीं भी हों।
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh says, “…Today, the land of Sindh may not be a part of India, but civilisationally, Sindh will always be a part of India. And as far as land is concerned, borders can change. Who knows, tomorrow Sindh may return to India again…”… pic.twitter.com/9Wp1zorTMt — ANI (@ANI) November 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
शिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान की बौखलाहट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीमा पर तनाव और आतंकवाद चरम पर है। इसी साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे। इसके बाद दिल्ली धमाके में भी 15 लोगों की मौत हुई। इन कायराना हरकतों का जवाब देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष भी देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: अमर हुई 16 साल की मोहब्बत! तेजस क्रैश में शहीद पति नमांश को विंग कमांडर पत्नी अफसाना की आखिरी विदाई
आतंकवाद पर अब होगा आर-पार
हालांकि अभी कुछ समय से दोनों देशों के बीच सीजफायर है, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ थमा नहीं है। सेना आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी। राजनाथ सिंह के तेवरों से साफ है कि भारत अब दिल्ली और पहलगाम जैसे हमलों के साजिशकर्ताओं को बख्शने के मूड में नहीं है और आतंकियों के खिलाफ भविष्य में और भी बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। सिंध को लेकर दिया गया यह बयान पाकिस्तान के लिए महज एक भाषण नहीं, बल्कि भविष्य की एक रणनीतिक चेतावनी मानी जा रही है।
