- Hindi News »
- World »
- Rajnath Singh Counterattack On Trump Nuclear Claim India Is Prepared For Any Situation
ट्रंप के न्यूक्लियर दावे पर राजनाथ सिंह का पलटवार… भारत हर स्थिति के लिए है तैयार
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण दावे के बाद जवाब देते हुए कहा कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है।
- Written By: प्रिया सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स - सोशल मीडिया)
Rajnath Singh’s Counterattack On Trump’s Nuclear Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंच पर परमाणु परीक्षण को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रम्प ने CBSA नेटवर्क को दिए अपने हाल ही के इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में कई देश अभी भी परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका ऐसा नही कर रहा हम संयम बरत रहे हैं।
इस बयान ने दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े किये हैं। अंतरराष्ट्रीय देशों की नजरें अब भारत-पाकिस्तान की परमाणु नीतियों की ओर हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इसे झूठा और भ्रामक दावा बताया गया।
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान
भाजपा नेता और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भारत किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, जो भी देश परमाणु परीक्षण करना चाहते हैं करें, हम किसी को रोकने वाले नहीं हैं। लेकिन वक्त आने पर भारत हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है। रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि देश ऐसी बातों या खबरों से विचलित होने वाला नही है हमारी नीति संयम और तत्परता दोनों पर आधारित है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
NEET के अलावा ये 7 परीक्षाएं हो चुकी है पेपर LEAK का शिकार, देखें पिछले पांच साल की लिस्ट
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या भारत भी परमाणु परीक्षण करेगा या नहीं तो उन्होंने जवाब दिया कि, पहले देखते हैं कि वे लोग क्या करेंगे। उसके बाद इस पर विचार किया जायेगा।
ट्रंप के दावे पर पाकिस्तान की सफाई
अमेरिकी राष्ट्रपति के आरोपों के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी की। पाकिस्तान विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि हम एकतरफा परीक्षण-रोक नियम को मानते हैं। ना हमने पहले कोई परिक्षण किया था ना ही अब कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम लोगों की नजर से दूर है और काफी समय से उन्हें चीन और उत्तर कोरिया से सहायता मिल रही है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में शटडाउन से एयर ट्रैफिक ठप! 1000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द, दुनिया भर में मचा ‘हाहाकार’
भारत अब भी नो फर्स्ट यूज पर कायम
नियमों के अनुसार भारत की परमाणु नीतियां 1998 के पोखरण परीक्षण के बाद से नो फर्स्ट यूज पर कायम हैं। इसके मुताबिक भारत पहले किसी भी देश पर परमाणु हमला नही करेगा, लेकिन यदि कोई भारत पर हमला करता है तो जवाब दिया जायेगा।
Rajnath singh counterattack on trump nuclear claim india is prepared for any situation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMRetail Inflation: आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल
May 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














